फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Scotland World Cup T20 Playing 11 Prediction, (IND vs SCO) Players, Captain and Vice-Captain

IND vs SCO T20 Playing 11: भारतीय टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज करनी होगी विशाल जीत, ऐसी हो सकती है अंतिम एकादश

Fri, 05 Nov 2021 01:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Nov 2021 01:07 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है। टीम इंडिया को अगले दोनों मुकाबले ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम करने होंगे। यही नहीं टीम के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के परिणाम भी अहम होगा। 

विज्ञापन
India vs Scotland World Cup T20 Playing 11 Prediction, (IND vs SCO) Players, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की अपनी पहली जीत हासिल की। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है। टीम इंडिया को अगले दोनों मुकाबले ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम करने होंगे। यही नहीं टीम के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच का परिणाम भी अहम होगा। 

विज्ञापन


भारत को अब सुपर 12 स्टेज का अपना चौथा ग्रुप मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में भी भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने उतरेगी और अपने पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल की डगर
भारतीय टीम इस वक्त तीन में से एक मैच जीतकर 0.073 की रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपनी जीत के साथ-साथ अफगानिस्तान की जीत की उम्मीद भी करनी होगी। 

रोहित-राहुल की फॉर्म टीम के सुखद
रोहित शर्मा और केएल राहुल की स्टार सलामी जोड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी लय में दिखी। भारतीय जोड़ी ने मिलकर ना सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि 140 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। भारतीय टीम को इस जोड़ी से आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।  

अश्विन की वापसी से गेंदबाजी मजबूत 
शुरू के दो मैचों में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला था लेकिन वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। उनके साथ-साथ अन्य गेंदबाजों ने भी निराश किया था। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला और उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर कमाल किया। चार साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करते हुए अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। 

पंत-पांड्या फॉर्म में लौटे 
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और दोनों ने जमकर रन बटोरे। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 22 गेंदों में 63 रन की नाबाद साझेदारी की। भारतीय टीम इन दोनों से अगले मैचों में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

स्कॉटलैंड कर सकती है उलटफेर
स्कॉटलैंड की टीम के लिए टूर्नामेंट खासकर सुपर 12 स्टेज अच्छा नहीं रहा। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने कुछ हद तक टक्कर देने की कोशिश की थी और कीवियों पर दबाव बनाए रखा था लेकिन जीत से 16 रन से चूक गए। ऐसे में भारतीय टीम इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी। 

संभावित एकादश:
भारत:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह  

स्कॉटलैंड:
जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), रिची बैरिंगटन, मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, सफ्यान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed