भारत-पाकिस्तान विश्व क्रिकेट की दो ऐसी टीमें, जब ये मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ उतरती हैं तो दोनों देशों का तापमान बढ़ जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला हाईवोल्टेज ही होता है। मैच के रोमांच में डूबे दर्शकों की सांसें तेज होने लगती हैं और मैदान पर क्रिकेट का स्तर अपने चरम पर होता है। ओवरऑल हेड डू हेड आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने भारत से ज्यादा मैच जीते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप के हर मुकाबले में पाकिस्तान को हराया है। यहां तक कि 1992 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी, जबकि पाकिस्तान ने आखिरी में खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने कई बड़े मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त दी है। पांच यादगार और रोमांचक मुकाबले, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी है।
जश्न में झूमा था पूरा इंडिया, सांस थाम देते हैं भारत-पाकिस्तान के ये पांच क्रिकेट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन