फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ND vs PAK Dream11 Prediction: T20 World Cup India vs Pakistan Playing 11 Captain Vice-Captain Players List

IND vs PAK Playing 11: अभिषेक-कुलदीप की प्लेइंग-11 में होगी एंट्री! कौन होगा बाहर? पाकिस्तान में भी बदलाव संभव

Sun, 15 Feb 2026 12:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 12:06 PM IST
सार

IND vs PAK Playing 11 Today Match : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इसके लिए तैयार हैं। कोलंबो में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि भारतीय एकादश में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
ND vs PAK Dream11 Prediction: T20 World Cup India vs Pakistan Playing 11 Captain Vice-Captain Players List
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

IND vs PAK Playing 11 Team Prediction : भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्वकप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर होने के बाद अब सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे। भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं, नेट्स में भी उन्हें अभ्यास करते देखा गया।
विज्ञापन

कोलंबो में स्पिनरों को मिलती है मदद
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच आमतौर पर स्पिनरों के मददगार मानी जाती है। 
  • भारत के पास मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान भी इस मामले में कम नहीं है क्योंकि उसकी टीम में अबरार अहमद और उस्मान तारिक हैं जो भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। 
  • भारतीय टीम शुरुआती दो मैचों में दो स्पिनरों के साथ उतरी है। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने स्पिन विभाग का जिम्मा संभाला है। 
  • कोलंबो में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए इस संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन का कटेगा पत्ता
अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन चाहेगा कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अभिषेक चयन के लिए उपलब्ध हों जिससे शीर्ष क्रम पर स्थिरता आ सके। हालांकि, भारतीय थिंक टैंक के दिमाग में यह भी चिंता होगी कि सैमसन को ही उतारा जाए या ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाए जो फिट हो गए हैं। सुंदर प्रेमादासा स्टेडियम की धीमी पिच पर अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप प्लेइंग-11 में हो सकते हैं शामिल
पिच को देखते हुए बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है। ऐसे में रिंकू सिंह या अर्शदीप सिंह को बाहर रहना पड़ सकता है। बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा। कुलदीप को अब तक विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में एकादश में जगह नहीं मिली है। अगर कुलदीप इस मुकाबले में खेलते हैं तो भारत संभवत: तीन स्पिनरों के साथ खेलने उतरे क्योंकि उसके पास कुलदीप के अलावा वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के रूप में दो अच्छे स्पिनर भी मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें: Salman Agha: भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सलमान आगा ने खेल भावना पर दिया जोर

बल्लेबाजी में करना होगा सुधार
विश्व कप से पहले भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत लग रही थी लेकिन टूर्नामेंट के दो मैचों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का सबब है। अमेरिका के खिलाफ भारत के छह विकेट 77 रन पर गिर गए थे, जबकि नामीबिया के खिलाफ डैथ ओवरों में मेजबान टीम ने चार रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 200 रन से अधिक का स्कोर और 93 रन से जीत के कारण यह कमजोरियां दब गई। दोनों मैचों में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। लेकिन बड़े टूर्नामेंट में एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन जरूरी है। जसप्रीत बुमराह से लेकर वरुण चक्रवर्ती तक भारत के पास मैच विनर हैं और ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी भी बेहतर हुई है। 

पाकिस्तान टीम में फखर की हो सकती है वापसी
पाकिस्तान टीम के मैच कोलंबो में हो रहे हैं जिससे उसे हालात और पिच की बेहतर जानकारी है। पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार है और पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिनर हैं। पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मैच में फखर जमां की वापसी हो सकती है जो शुरुआती दो मुकाबलों में एकादश का हिस्सा नहीं रहे। फखर को भारत के खिलाफ खेलने का काफी अनुभव है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात के संकेत दिए कि टीम चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। इनमें दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज होंगे। ऐसे में नसीम शाह या सलमान मिर्जा में से किसी एक तेज गेंदबाज की टीम में एंट्रो हो सकती है। ऐसे में उस्मान खान या मोहम्मद नवाज में से किसी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।  
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर)/फखर जमां, शादाब खान, मोहम्मद नवाज/नसीम शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed