फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA vs PAKISTAN T20 World Cup 2021: India Playing11 vs Pakistan; 3 slots undecided yet; whom will Captain Virat Kohli choose | MS Dhoni

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की परेशानी, तीन स्लॉट के लिए अभी भी कोई खिलाड़ी तय नहीं

Sun, 24 Oct 2021 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Oct 2021 11:43 AM IST
सार

दो अभ्यास मैचों में टीम मैनेजमेंट ने लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन भारत को अभी भी अपनी प्लेइंग इलेवन के मसले को सुलझाना होगा।

विज्ञापन
INDIA vs PAKISTAN T20 World Cup 2021: India Playing11 vs Pakistan; 3 slots undecided yet; whom will Captain Virat Kohli choose | MS Dhoni
भारत बनाम पाकिस्तान: दो स्थानों के लिए चार खिलाड़ियों में टक्कर है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम आज पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे  से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के खिलाफ वार्म अप मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा होगा और पाकिस्तान के खिलाफ यह काम आ सकता है। हालांकि, एक परेशानी अब भी कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट दूर नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


दो अभ्यास मैचों में टीम मैनेजमेंट ने लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन भारत को अभी भी आज के मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन के मसले को सुलझाना होगा। चयन को लेकर सबसे बड़ा सिरदर्द सूर्यकुमार यादव-ईशान किशन और हार्दिक पांड्या-शार्दुल ठाकुर के बीच होगा। शायद यही वजह रही कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम का एलान नहीं किया।
विज्ञापन

फिलहाल टीम इंडिया में क्या है स्थिति?
भारत के टॉप तीन खिलाड़ी पक्के हो चुके हैं। केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आएंगे। वहीं, विराट कोहली नंबर-3 पर खेलेंगे। हालांकि, नंबर-4 को लेकर अभी भी कुछ तय नहीं हो पाया है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल से पहले तक इस पोजिशन पर अपनी दावेदारी मजबूत की थी, लेकिन आईपीएल में वह और ईशान किशन दोनों कुछ खास नहीं कर सके। 

आईपीएल के आखिरी कुछ मैचों में ईशान ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में भी ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 70 रन बनाए थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने आठ रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वार्म अप मैच में ईशान को बल्लेबाजी नहीं मिली। सूर्यकुमार न 38 रन बनाए। 

ऐसे में ईशान किशन की फॉर्म में वापसी ने विराट कोहली के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भले ही उन्हें एक बैकअप ओपनर के रूप में विश्व कप के लिए लाया गया था, लेकिन लगातार तीन अर्धशतकों ने उन्हें सूर्यकुमार से ऊपर पहुंचा दिया है। वहीं, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को लेकर भी काफी दुविधा है। स्पिनर्स को लेकर भी विराट मुश्किल में होंगे।

INDIA vs PAKISTAN T20 World Cup 2021: India Playing11 vs Pakistan; 3 slots undecided yet; whom will Captain Virat Kohli choose | MS Dhoni
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया में किसकी जगह पक्की?
  • ओपनिंग: केएल राहुल और रोहित शर्मा पहले दो स्थानों के लिए तय हैं।
  • तीसरे नंबर पर कोहली बल्लेबाजी के लिए आएंगे। यह बात उन्होंने वार्म अप मैच के दौरान कही थी।
  • नंबर चार पर अभी कोई खिलाड़ी तय नहीं है। सूर्यकुमार और ईशान के बीच टक्कर है।
  • पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे। वे अपने अनऑर्थोडॉक्स शॉट से रन बंटोर सकते हैं।
  • छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा आएंगे। उन्हें मैच फिनिशर का रोल दिया जाएगा। 
  • सातवें नंबर को लेकर कन्फ्यूजन है। हार्दिक और शार्दुल में से जो खेला वह इस स्थान पर बल्लेबाजी करेगा।
  • आठवें नंबर पर भी अभी कोई खिलाड़ी तय नहीं है। दुबई में कंडीशन स्पिन की उतनी मददगार नहीं हैं। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
  • नौवें नंबर पर भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
  • 10वें नंबर पर मोहम्मद शमी गेंदबाजी करते दिखेंगे। वार्म अप मैच और आईपीएल दोनों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
  • 11वें नंबर पर भारत के बेस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

INDIA vs PAKISTAN T20 World Cup 2021: India Playing11 vs Pakistan; 3 slots undecided yet; whom will Captain Virat Kohli choose | MS Dhoni
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे स्थान पर किसका दावा मजबूत?
  • ईशान किशन का दावा फिलहाल मजबूत है। उन्होंने पिछली तीन पारियों में 50*, 84 और 70* रन की पारी खेली है। 
  • इन तीनों पारियों में ईशान का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। उन्होंने 200, 262.50 और 152.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में 82 रन की पारी खेली थी। ऐसा लगा था वह फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वह सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
  • ईशान किशन की तुलना में सूर्यकुमार यादव एक बेहद ही समझदार खिलाड़ी हैं। मैच के हिसाब से वह गियर बदलना जानते हैं। यह उनका पॉजिटिव पॉइंट है।
  • पाकिस्तान के खिलाफ विराट को चौथे नंबर पर एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जो गियर बदलना जानता हो और खुद पर प्रेशर न आने दे। सूर्यकुमार इस रोल में फिट बैठते हैं।

सातवें नंबर पर किसकी दावेदारी मजबूत?
  • हार्दिक और शार्दुल दोनों इस स्लॉट के लिए मजबूत दावेदार हैं। हालांकि, इसमें पिच का अहम किरदार रहेगा।
  • हार्दिक बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, अगर एक एक्स्ट्रा गेंदबाज के साथ उतरना चाहते हैं, तो शार्दुल इस रोल के लिए एकदम फिट हैं।
  • आईपीएल में हार्दिक का फॉर्म बेहद खराब था। गेंदबाजी नहीं करने से उन्हें और परेशानियों का सामना करना पड़ा।
  • इसके बावजूद विराट हार्दिक को मौका दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक मैच फिनिशर हैं और उन्हें बड़े शॉट लगाना बखूबी आता है। हार्दिक के अनुभव और बड़े मैचों में परफॉर्म करने की क्षमता को देखते हुए टीम इंडिया में उन्हें जगह मिल सकती है।
दो स्पिनर्स में से किसको मिलेगी जगह?
इसके अलावा दो स्पिनर्स में से किसी एक को चुनना भी विराट की परेशानी है। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में दो विकेट लिए थे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती मिस्ट्री स्पिनर हैं। उन्हें पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने अभी तक नहीं खेला है। ऐसे में वह ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। अब यह देखने वाली बात होगी की विराट किसको शामिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed