फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Pakistan Asian Games Final Ishan Kishan stats most T20I runs in single Calender year
WI Inning
203/2 (29 ov)
Target: 352
Shai Hope 92(89)*
Sherfane Rutherford 23 (23)
Drinks Break : WI need 149 runs in 21.0 remaining overs

भारत बनाम पाकिस्तान: ईशान किशन के नाम जुड़ी कौन सी बड़ी उपलब्धि? ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

Sat, 03 Oct 2026 12:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ईशान एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
India Vs Pakistan Asian Games Final Ishan Kishan stats most T20I runs in single Calender year
ईशान किशन - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। भले ही ईशान इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ईशान किशन ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन पूरे करने वाले महज दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार के क्लब में हुए शामिल 
ईशान इस साल अब तक 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,005 रन बना चुके हैं। ईशान से पहले यह कारनामा सूर्यकुमार यादव ने किया है, जिन्होंने साल 2022 में 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,164 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी करणबीर सिंह के नाम है, जिन्होंने साल 2025 में 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,472 रन बनाए थे। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 1,326 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने दिया बड़ा लक्ष्य
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा एक बार फिर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली।  वहीं, तिलक वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी संघर्ष करते नजर आए। अय्यर 24 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 21 रन ही बना सके।  पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अराफात मिन्हास ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, तो अहमद दानियाल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed