फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealnd: Why after every Century Ross Taylor put his tongue out, here is the reason

हर शतक के बाद जीभ बाहर क्यों निकालते हैं न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज रॉस टेलर?

Fri, 07 Feb 2020 08:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Feb 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealnd: Why after every Century Ross Taylor put his tongue out, here is the reason
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

टी-20 सीरीज में सफाए के बाद पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 348 के विशाल लक्ष्य को भी साध लिया। इस ऐतिहासिक जीत के असल नायक रहे रॉस टेलर। 84 गेंदों पर 109 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी के बाद एक बार फिर जीभ निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। टेलीविजन पर चिपके हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में एकबार फिर यह सवाल कौंधा होगा कि आखिर टेलर हर शतक के बाद जीभ निकालकर दर्शकों का अभिवादन क्यों करते हैं?

विज्ञापन

जीभ निकालकर मनाया जश्न

India vs New Zealnd: Why after every Century Ross Taylor put his tongue out, here is the reason
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

जीभ निकालकर खुशी मनाना अब रॉस टेलर का सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। टेलर ऐसा जश्न बरसों से मनाते आ रहे हैं। इसका खुलासा भी खुद टेलर ने ही किया था। दरअसल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा वन-डे शतक लगाया था, तब उनके कई कैच छूटे थे। जब-जब कैच छूटते थे तो उनकी जीभ बाहर निकल आती थी।

टेलर की नन्हीं बेटी मैकेंजी को उनका ऐसा करना काफी अच्छा लगता था। फिर अपनी बेटी को खुश करने के लिए वह हमेशा जीभ निकालकर शतक का जश्न मनाने लगे। ये उनका सिग्नेचर सेंचुरी जश्न स्टाइल हो गया। अब उनका नन्हा बेटा उन्हीं की तरह जीभ निकालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed