भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के चलते मंगलवार को पूरा नहीं हो सका। करीब पांच घंटे तक इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच को बुधवार रिजर्व डे पर कराने का निर्णय लिया।
World Cup 2019: 20 साल बाद एक बार फिर रिजर्व डे, बारिश ने बढ़ाया फाइनल का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच रुकने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवर के बाद 211/5 था। बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम ने 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू की और 50 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीत के लिए 240 रन हैं।
बात करें रिजर्व डे की तो ये चौथा मौका है जब टीम इंडिया का विश्व कप का मैच रिजर्व डे में खिंचा। आइए जानते हैं इससे पहले ऐसा कब-कब हुआ?
1999 : भारत और इंग्लैंड के बीच 29 मई को बर्मिंघम में खेला गया मुकाबला बारिश के चलते 30 मई को रिजर्व डे पर ले जाना पड़ा। भारत ने सौरव गांगुली के हरफनमौला खेल की बदौलत 63 रन से जीत दर्ज की थी।
1983 : नौ जून को भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला एक दिन में समाप्त नहीं जो पाया जिसके चलते दस जून को वेस्टइंडीज की पारी के 22 ओवर फेंके गए। कपिल देव की टीम ने 34 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
1979 : टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 जून को बारिश के चलते मैच धुल गया। यह मुकाबला दो दिन बाद रिजर्व डे को ओल्ड ट्रैफर्ड के ही मैदान पर खेला गया था। भारत यह मैच 47 रन से हार गया था।