Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand: Will Young put forth a cheeky to Virat Kohli Asked if he was ever dropped twice in over

भारत बनाम न्यूजीलैंड: 'क्या कभी एक ही ओवर में दो बार बचे हो?', यंग के इस सवाल पर कोहली ने क्या दिया जवाब?

Fri, 13 Nov 2026 12:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:40 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे के दौरान विल यंग दो बार आउट होने से बचे। रोहित और ईशान ने शुरुआत में ही इस बल्लेबाज का कैच छोड़ा। यंग ने इस जीवनदान का पूरी तरह फायदा उठाया और शतक लगाया। यंग का कहना है कि उन्होंने विराट से इस संबंध में सवाल किया।

विज्ञापन
India Vs New Zealand: Will Young put forth a cheeky to Virat Kohli Asked if he was ever dropped twice in over
यंग और कोहली - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

भारत के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने अपने करियर की एक शानदार और यादगार पारी खेलते हुए 125 रन बनाए। मैच के दौरान एक ऐसा दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला जब पारी की शुरुआत में ही किस्मत ने उनका साथ दिया और दूसरे ही ओवर में रोहत शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन ने आकिब नबी की गेंद पर लगातार दो गेंदों पर उनके कैच छोड़ दिए। 
विज्ञापन
Trending Videos

कोहली से मजाकिया अंदाज में किया सवाल
इन जीवनदानों के बाद माहौल को हल्का करते हुए यंग ने विराट कोहली से मजाकिया अंदाज में पूछा, क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी ओवर में आपको दो बार जीवनदान मिला हो? इस पर विराट ने हंसते हुए ना कहा, जिसके बाद यंग ने उस तनाव को पीछे छोड़ा और अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित किया। शानदार पारी के बाद यंग ने कहा, शुरुआत में थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन बीच में समय बिताना वाकई शानदार रहा। पारी की शुरुआत में थोड़ा भाग्य का साथ मिला, लेकिन मैंने टिके रहने का फैसला किया और बीच के ओवरों में कुछ साझेदारियों के साथ एक अच्छा स्कोर खड़ा किया।

यंग का यह भी कहना है कि उन दो जीवनदानों के बाद वह क्रीज पर थोड़े असहज और सुस्त हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया। यंग ने बताया, हां, मैंने वास्तव में महसूस किया कि उन दो कैच छूटने के बाद मैं क्रीज पर थोड़ा फंस सा गया था। मैंने गेंदबाजों की तरफ बढ़कर खेलने का फैसला किया, जो मेरे पक्ष में काम कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीफर्ट के साथ साझेदारी पर क्या बोले यंग? 
अपनी पारी के दौरान मिले सहयोग के बारे में बात करते हुए यंग ने टिम सीफर्ट की तारीफ की, जिन्होंने 85 रनों की शानदार शुरुआती साझेदारी में तेज गति से 58 रन बनाए। उन्होंने कहा, मैं हर पल का आनंद लेने की कोशिश करता हूं। जाहिर तौर पर पार्टनरशिप में दूसरे छोर पर सीफर्ट का होना शानदार था। उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छा खेला और मुझे लगता है कि यह पूरी पारी में छोटी-छोटी साझेदारियों की कहानी थी, जिससे हम 333 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे। जब फिन क्रीज पर आए, तो उन्होंने भी खेल का आनंद लेने और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलने की बात कही, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा।

न्यूजीलैंड की टीम एक समय 256/4 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन पारी के अंत में लगातार विकेट गिरने से वे थोड़े पिछड़ गए। इस पर यंग ने स्वीकार किया कि मेजबान टीम इससे भी बड़े स्कोर की उम्मीद कर रही थी, फिर भी उन्हें यह कुल स्कोर प्रतिस्पर्धी लगता है। यंग ने कहा, हां, मुझे लगता है कि पारी के एक निश्चित चरण में हम थोड़ा और स्कोर बनाना चाहते थे, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवा दिए। इसलिए 333 तक संघर्ष करके पहुंचना एक अच्छा स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed