{"_id":"67133b6465961201f10d8c09","slug":"india-vs-new-zealand-test-sarfaraz-khan-scores-maiden-century-in-second-innings-after-a-duck-in-first-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पहली पारी में खाता भी नहीं खोलने वाले सरफराज ने दूसरी पारी में जड़ा शतक, पंत ने लगाया गले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: पहली पारी में खाता भी नहीं खोलने वाले सरफराज ने दूसरी पारी में जड़ा शतक, पंत ने लगाया गले
Sat, 19 Oct 2024 10:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:24 AM IST
सार
ऐसा 22वीं बार हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज किसी टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने में सफल रहा है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में गिल ने भी ऐसा किया था।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। तीसरे दिन विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाने वाले सरफराज ने चौथे दिन ऋषभ पंत के साथ पारी आगे बढ़ाई और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म को दूसरी पारी में बरकरार रखा।
विज्ञापन
मौके को भुनाने में सफल रहे सरफराज
सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में लिया गया था, लेकिन उन्हें दोनों ही मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए एकादश में जगह मिली, लेकिन पहली पारी में उनका बल्ला फ्लॉप रहा और सरफराज तीन गेंद खेलकर खाता खोले बिना आउट हुए थे। दूसरी पारी में उन्होंने वापसी की और अपना दम दिखाया।
ऐसा 22वीं बार हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज किसी टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने में सफल रहा है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में गिल ने भी ऐसा किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में शून्य और शतक लगाने वाले सरफराज दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2014 में शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं। ऑकलैंड में खेले गए टेस्ट में धवन पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 115 रन बनाए थे।

2022 से प्रथम श्रेणी में जड़ चुके हैं 12 शतक
सरफराज खान ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई के लिए खेलने वाले सरफराज ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा था और टीम को 27 साल बाद खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सरफराज पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और 2022 से भारत के लिए प्रथण श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। सरफराज इस दौरान 12 शतक लगा चुके हैं।
सरफराज ने इस मामले में अभिन्यु ईश्वरन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2022 से अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 11 शतक लगाए हैं। वहीं, टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रिकी भुई के नाम 2022 से अब तक प्रथम श्रेणी में 10 शतक हैं।

पंत और सरफराज
- फोटो : X
सरफराज-पंत की शानदार साझेदारी
सरफराज के साथ चौथे दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। सरफराज और पंत के अब तक चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सरफराज ने शनिवार को 70 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। पंत दूसरे दिन विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद वह तीसरे दिन भी मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन चौथे दिन पंत बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने सरफराज का बखूबी साथ निभाया। सरफराज ने जैसे ही अपना पहला शतक पूरा किया, वह गर्मजोशी से पंत के गले लग गए।