फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand second t20i rajkot live score and updates

INDvNZ: बोल्ट के झटकों से नहीं उबर पाई टीम इंडिया, राजकोट में मिली 40 रन से शिकस्त

Sun, 05 Nov 2017 06:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand second t20i rajkot live score and updates
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : bcci
कॉलिन मुनरो (109*) और ट्रेंट बोल्ट के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को 40 रन से हरा दिया। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बना सकी। मैच में शतक और एक विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के ओपनर कॉलिन मुनरो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। याद हो कि टीम इंडिया ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 53 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल्ट ने दिए टीम इंडिया को जोरदार झटके

india vs new zealand second t20i rajkot live score and updates
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : BCCI

न्यूजीलैंड द्वारा मिले 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट ने बिगाड़ दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा (5) और शिखर धवन (1) को एक ही ओवर में आउट किया। 

ये भी पढ़ें: पूरा हुआ मोहम्मद सिराज का सपना, शास्त्री ने सौंपी टी-20 कैप

दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर (23) ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। मगर शतकवीर मुनरो ने अपनी ही गेंद पर अय्यर का कैच लपककर मेजबान टीम को एक और झटका दिया। अगले ही ओवर में लेग स्पिनर इश सोढ़ी ने हार्दिक पांड्या (1) को क्लीन बोल्ड किया। याद हो कि पिछले मैच में भी पांड्या को सोढ़ी ने ही अपना शिकार बनाया था।

कोहली और धोनी की पारी पर पानी फिरा

india vs new zealand second t20i rajkot live score and updates
विराट कोहली - फोटो : twitter

फिर कोहली ने मिचेल सेंटनर द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने तीसरी फिफ्टी जमाई। 

इसके बाद विराट कोहली (65) ने एमएस धोनी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में 56 रन की साझेदारी की। हालांकि, इस दौरान कीवी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसका दबाव कोहली पर स्पष्ट दिखा। फिर पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। मिचेल सेंटनर की गेंद पर वो विकेटकीपर को कैच थमाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने अक्षर पटेल (5) को कवर्स में केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया।

ये भी पढ़ें: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड

पारी के आखिरी ओवर में एमएस धोनी 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने शॉर्ट स्क्वायर लेग में सेंटनर के हाथों कैच आउट कराया। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने चार जबकि इश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर और कॉलिन मुनरो को एक-एक विकेट मिला।

मुनरो ने जमाया आतिशी शतक

india vs new zealand second t20i rajkot live score and updates
कॉलिन मुनरो - फोटो : bcci

इससे पहले कॉलिन मुनरो (109*, 58 गेंद, 7 चौके, 7 छक्के) के धमाकेदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बनाए। मुनरो के साथ टॉम ब्रूस 12 गेंदों में दो चौको की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को ओपनर्स मार्टिन गप्टिल (45) और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी की। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने मार्टिन गप्टिल (45) को लांगऑफ पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। गप्टिल ने 41 गेंदों में तीन चौके व इतने ही छक्को की मदद से 45 रन बनाए। 

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने केन विलियमसन (12) को डीप मिडविकेट में रोहित शर्मा के हाथों की शोभा बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू विकेट लिया। सिराज ने अपने कोटे के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेब्यू विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने दो ओवर में 26 रन खर्च किए थे।

वहीं ​मुनरो ने भुवनेश्वर कुमार द्वारा किए पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेला और दो रन लेकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। मुनरो ने 54 गेंदों में 6 चौको और 7 छक्को की मदद से शतक पूरा किया। 

ये भी पढ़ें: विराट की नजर में क्रिकेट की दुनिया के 'चाचा चौधरी' हैं धोनी, जानिए क्यों

मुनरो विश्व के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक साल में टी20 इंटरनेशनल में दो शतक जमाए हो। वैसे मुनरो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक जमाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया था। मुनरो की शानदार बल्लेबाजी के सामने टीम इंडिया के गेंदबाज पस्त नजर आए। 

टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। सिराज अपने डेब्यू मैच में थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed