{"_id":"59fdc1394f1c1b76678b921a","slug":"indvnz-young-mohammed-siraj-makes-his-debut-for-india-in-rajkot-t-20i","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरा हुआ मोहम्मद सिराज का सपना, शास्त्री ने सौंपी टी-20 कैप ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूरा हुआ मोहम्मद सिराज का सपना, शास्त्री ने सौंपी टी-20 कैप
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज को टी-20 कैप सौंपते रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
हैदराबादी क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना शनिवार को राजकोट में साकार हो गया। सिराज भारत के लिए टी-20 खेलने वाले 71वें क्रिकेटर बन गए हैं। उन्हें मैच से पहले टीम के कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप सौंपी। दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया था।
जब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया तभी उनके परिवार और दोस्तों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई थी। सिराज उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं जो जीवन की तमाम परेशानियों को पार करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
A moment to cherish for young Mohammed Siraj as he makes his debut for India today #INDvNZ pic.twitter.com/0ttCZpLeoo
— BCCI (@BCCI) November 4, 2017
विज्ञापन
जब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया तभी उनके परिवार और दोस्तों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई थी। सिराज उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं जो जीवन की तमाम परेशानियों को पार करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मुफलिसी में बीता सिराज का जीवन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
सिराज का जीवन काफी मुफलिसी में बीता। हालांकि ऑटो चालक पिता ने सिराज को जिंदगी में कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने सिराज के लिए महंगी से महंगी किट खरीदी। पिता मोहम्मद गौस की लगन का नतीजा यह रहा कि मोहम्मद सिराज को आईपीएल के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। 23 वर्षीय सिराज ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन भी किया। टी-20 में उन्होंने आईपीएल को मिलाकर अब तक 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।
सिराज गरीबी के बाद लाइमलाइट में आते हुए क्रिकेट में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। लेकिन वह अभी भी जमीन से जुड़े हुए हैं। तभी तो वह अपने घर के नजदीक गरीब बच्चों को मुफ्त में क्रिकेट का प्रशिक्षण देते हैं। सिराज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग से अपने क्रिकेट का सफर शुरू किया था। वैसे उन्होंने एक क्लब मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 500 रुपये का ईनाम जीता था। यह उनकी पहली कमाई थी। दरअसल अपनी मामा की टीम से क्लब क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने एक मैच में 25 ओवर में 20 रन देकर 9 विकेट लिए थे। मामा ने ईनाम स्वरूप 500 रुपये दिए थे।
सिराज ने अब तक 14 प्रथम श्रेणी में 53 तथा 13 लिस्ट-ए क्रिकेट मैचों में 20 विकेट लिए हैं। सिराज कहते हैं कि पिता मोहम्मद गौस और मां शबाना बेगम के लिए हैदराबाद में पॉश इलाके में एक घर खरीदने की उनकी इच्छा है। सिराज ने कहा कि मेरे वालिद मेरे लिए हमेशा सबसे अच्छी स्पाइक लाते थे। गेंदबाजी की स्पाइक की कीमत बहुत होती है। लेकिन वह हर हाल में इसे मेरे लिए लाते थे।