{"_id":"614975388ebc3eb62630a7a6","slug":"india-vs-new-zealand-ranchi-got-the-host-of-international-match-after-two-years-know-when-was-the-last-match-played-in-jsca","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: रांची को दो साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी, जानें जेएससीए में कब खेला गया था आखिरी मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: रांची को दो साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी, जानें जेएससीए में कब खेला गया था आखिरी मुकाबला
Tue, 21 Sep 2021 11:31 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:31 AM IST
सार
रांची में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी भारत दौरे पर खेलेगी। साल 2017 में रांची में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रांची में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। यह टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इसका शेड्यूल जारी किया। इससे पहले जेएससीए मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मुकाबला हुआ था।
विज्ञापन
भारत दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड की टीम
साल 2021 में न्यूजीलैंड का भारत दौरा प्रस्तावित है। कीवी टीम नवंबर में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का पहला मैच 17 नवंबर को जयपुर में दूसरा 19 नवंबर को रांची में जबकि, तीसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
विज्ञापन
2017 में खेल गया था रांची में आखिरी टी-20 मैच
रांची में चार साल पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया गया था। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारुओं को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 9 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
दो साल पहले हुआ था आखिरी इंटरनेशनल मैच
रांची में दो साल पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। तब इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से हराया था। इस मैच के बाद से जेएससीए में अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन नहीं हुआ है।
रांची में टी-20 इंटरनेशनल में भारत अजेय
भारत फिलहाल रांची में अभी तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है्। टीम इंडिया ने यहां पर दो मुकाबले खेले और उनमें जीत दर्ज की है। भारत ने अपना पहला मैच 12 फरवरी 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें उसे 69 रनों से शिकस्त दी। उसके बाद टीम इंडिया ने 17 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 9 विकेट से हराया था।