फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA vs New Zealand: Mark Chapman is the first player with 50+ scores for two countries Hong Kong and New Zealand in T20Is

IND vs NZ: चैपमैन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दो देशों के लिए फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज

Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

चैपमैन दो देशों से टी-20 खेलते हुए फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड से खेलने से पहले 27 साल के चैपमैन हांगकांग से भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
INDIA vs New Zealand: Mark Chapman is the first player with 50+ scores for two countries Hong Kong and New Zealand in T20Is
मार्क चैपमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर में तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


इस मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल का 42 गेंदों में 70 रन और मार्क चैपमैन का 50 गेंदों पर 63 रन का योगदान रहा। चैपमैन ने इस पारी के साथ ही इतिहास रच दिया है। चैपमैन दो देशों से टी-20 खेलते हुए फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड से खेलने से पहले 27 साल के चैपमैन हांगकांग से भी खेल चुके हैं। चैपमैन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ही हांगकांग से की थी। चैपमैन ने 2014 में हांगकांग से टी-20 डेब्यू और 2015 में वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए। 
विज्ञापन


हांगकांग के लिए वनडे डेब्यू पर ही चैपमैन ने 124 रन की शतकीय पारी खेली थी। वे हांगकांग के लिए वनडे सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। चैपमैन एसोसिएट नेशन से खेलते हुए वनडे सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। 2018 में चैपमैन को हांगकांग के विश्व कप क्वालीफायर टीम में नहीं चुना गया। इसके बाद वह ऑकलैंड चले गए थे और न्यूजीलैंड के लिए खेलने पर इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


फरवरी 2018 में चैपमैन को न्यूजीलैंड के टी-20 टीम में चुना गया। यह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ एक ट्राई सीरीज थी। उन्होंने 13 फरवरी 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया। वे दो देशों से टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले छठे खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्हें केन विलियमसन के कवर के तौर पर वनडे टीम में भी चुना गया। चैपमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 28 फरवरी 2018 को वनडे डेब्यू किया। इसके साथ ही वे दो देशों से वनडे खेलने वाले 10वें क्रिकेटर बने। 

अब चैपमैन ने एक और मुकाम हासिल किया है। वे दो देशों से अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। टी-20 में उन्होंने सिर्फ दो ही बार 50+ का स्कोर बनाया है और यह दोनों स्कोर 63 रन का है। पहली बार उन्होंने हांगकांग के लिए खेलते हुए 2015 में ओमान के खिलाफ 63 रन बनाए थे। वहीं, दूसरा 63 रन का स्कोर उन्होंने इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए बनाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed