फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ तीन मैच के बाद पता लग जाएगा कौन होगा विश्व कप 2019 का सिकंदर?

Sun, 07 Jul 2019 02:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Jul 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand and England vs Australia, Here is Four Semi Finalist of World Cup 2019
क्रिकेट विश्व कप 2019 (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जबकि मेजबान इंग्लैंड का सामना गुरूवार को होने वाले दूसरे अंतिम चार मुकाबले में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें शनिवार को अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही अपने अंतिम चार में प्रवेश करने की बात जान चुकी थी, बस तालिका में स्थान पर फैसला अंतिम ग्रुप मैच से होना था।

India vs New Zealand and England vs Australia, Here is Four Semi Finalist of World Cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की हेडिंग्ले पर श्रीलंका पर सात विकेट की जीत से कप्तान विराट कोहली की टीम ने ग्रुप चरण का समापन जीत से करते हुए अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका से 10 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत की जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार का मतलब हुआ कि 2011 विजेता ग्रुप में शीर्ष पर रहा और ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा जो न्यूजीलैंड है। यह दिलचस्प मैच होगा क्योंकि दोनों टीम इस विश्व कप में एक दूसरे से नहीं खेल सकीं क्योंकि ट्रेंटब्रिज में 13 जून को ग्रुप मैच एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ गया था।

India vs New Zealand and England vs Australia, Here is Four Semi Finalist of World Cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत को ग्रुप चरण में एकमात्र हार इंग्लैंड से मिली जिससे उसके नौ मैचों में 15 अंक रहे। वहीं इस विश्व कप में अच्छी शुरुआत करने के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच गंवा दिए और उसके नौ मैचों में 11 अंक रहे। रोहित शर्मा बल्ले से गजब की फॉर्म में हैं, जिन्होंने ग्रुप चरण में 647 रन बनाए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के 481 रन हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम ग्रुप मैच में हार से दूसरे स्थान पर खिसक गयी जिससे अब वह मेजबान इंग्लैंड के सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand and England vs Australia, Here is Four Semi Finalist of World Cup 2019
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

आरोन फिंच की टीम ने जून के अंत में लार्ड्स पर इंग्लैंड को 64 रन से मात दी थी। कप्तान फिंच (507) और डेविड वार्नर (634) बल्ले से आस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी रहे हैं जबकि जो रूट (500) और बेयरस्टो (462) इंग्लैंड के शीर्ष रन स्कोरर हैं। गेंद से मिशेल स्टार्क ने इस विश्व कप में 26 विकेट चटकाये हैं जबकि इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के नाम अभी तक 17 विकेट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed