फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs new zealand after williamson Kyle jamieson will also miss T20 series ferguson fit to play

NZ vs IND: विलियमसन के बाद काइल जैमिसन भी टी-20 सीरीज से हटे, फर्ग्यूसन की वापसी तय

Wed, 17 Nov 2021 03:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से केन विलियमसन के बाद तेज गेंदबाज काइल जेमिसन भी हट गए हैं। उन्होंने भी टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए टी-20 सीरीज न खेलने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
India vs new zealand after williamson Kyle jamieson will also miss T20 series ferguson fit to play
काइल जेमिसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज से दो कीवी खिलाड़ी हट चुके हैं। पहले कप्तान केन विलियमसन ने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टी-20 सीरीज से आराम लेने का फैसला किया। इसके बाद तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी टी-20 सीरीज न खेलने का फैसला किया है। इसके साथ ही लोकी फर्ग्यूसन भी अपनी चोट से उबर चुके हैं और वो पहले टी-20 मैच के लिए फिट हैं। टीम के कोच गैरी स्टेड ने यह जानकारी दी है। इस सीरीज में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे, लेकिन फर्ग्यूसन के वापस आने से न्यूजीलैंड की गेंदबाजी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन


जेमिसन ने केन विलियमसन के साथ टेस्ट मैच की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उनके साथ न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ी भी हैं, जो टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। विलियमसन को टी-20 वर्ल्डकप के दौरान कुहनी में समस्या भी थी। इसी वजह से उन्होंने अपना वर्कलोड कम करने के लिए यह फैसला किया है। वहीं जेमिसन टी-20 वर्ल्डकप की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था। अब उन्होंने टी-20 सीरीज से भी बाहर हटने का फैसला किया है। इससे यह साफ है कि टेस्ट सीरीज में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। 
विज्ञापन


टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने कहा "हमने केन और काइल से बात करके यह फैसला किया कि वो टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। ये दोंनों टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करेंगे। मुझे लगता है कि बाकी खिलाड़ी भी जो टेस्ट टीम में शामिल हैं वो पूरी सीरीज नहीं खेलेंगे। हम खिलाड़ियों को आराम देने की कोशिश कर रहे हैं। अगले पांच दिन में हमें तीन टी-20 मैच खेलने है और तीन अलग-अलग शहरों में जाना है। यह काफी व्यस्त समय रहने वाला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्ग्यूसन की वापसी से न्यूजीलैंड मजबूत
तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पिंडली की चोट से उबर चुके हैं। टी-20 सीरीज में उनका खेलना तय है। उनके वापस आने से कीवी टीम और मजबूत हुई है। फर्ग्यूसन टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत में चोटिल हुए थे। गैरी स्टेड ने न्यूजीलैंड के व्यस्त शेड्यूल पर कहा कि टेस्ट टीम के खिलाड़ी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रेनिंग करेंगे। इसके बाद शाम को मैच खेलेंगे और अगले दिन दूसरे शहर के लिए सफर करेंगे। लगातार तीन मैचों तक यही शेड्यूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed