{"_id":"619a10a671df81657e6a077e","slug":"india-vs-new-zealand-3rd-t20-series-2021-first-time-india-can-clean-sweep-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टी-20 में न्यूजीलैंड को पहली बार क्लीन स्वीप कर सकता है भारत, कीवियों के खिलाफ तीसरी सीरीज जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टी-20 में न्यूजीलैंड को पहली बार क्लीन स्वीप कर सकता है भारत, कीवियों के खिलाफ तीसरी सीरीज जीते
Sun, 21 Nov 2021 02:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:57 PM IST
सार
न्यूजीलैंड को तीसरे मैच में हराकर भारत पहली बार इस टीम को टी-20 में क्लीन स्वीप करना चाहेगा। भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से तीसरी सीरीज जीत चुकी है।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और तीसरा मैच जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी 3-0 से जीत नहीं दर्ज कर पाई है। न्यूजीलैंड में हुई सीरीज में भारत ने सभी पांच मैच जीते थे, लेकिन इसमें से दो मैच टाई रहे थे और भारत दोनों मैच सुपरओवर में जीता था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में यह कीर्तिमान बनाना चाहेंगे। हालांकि टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्हें अगले मैच में आराम भी दिया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 टी-20 मैच खेले गए हैं और इनमें से नौ मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि आठ मैच भारत के नाम रहे हैं। यह मैच जीतकर भारतीय टीम बराबरी करना चाहेगी। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच दो टी-20 मैच टाई हुए थे और सुपरओवर में भारत ने दोनों मैच अपने नाम किए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरी सीरीज जीता भारत
टी-20 सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक छह सीरीज हुई हैं। इनमें से तीन सीरीज न्यूजीलैंड जीता है, जबकि दो सीरीज भारत के नाम रही थी। इस सीरीज को मिलाकर भारत भी कीवी टीम के खिलाफ तीसरी सीरीज जीत चुका है। वहीं न्यूजीलैंड दो बार टी-20 में भारत को क्लीन स्वीप कर चुका है। हालांकि इनमें से एक सीरीज दो मैच और दूसरी सीरीज सिर्फ एक मैच की थी। अब भारत के पास न्यूजीलैंड को तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है।
विज्ञापन
सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना जरूरी
भारत की टी-20 टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैंनेजमेंट चाहेगा कि इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया जाए। अगर ऐसा होता है चुजवेन्द्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है और ऋतुराज गायकवाड़, अवेश खान जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।