Highlights, IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर 63/0, भारत को 179 रन की बढ़त
{"_id":"5e598a9e8ebc3ec5512020b4","slug":"india-vs-new-zealand-2nd-test-match-live-cricket-score-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Highlights, IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर 63\/0, भारत को 179 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 29 Feb 2020 03:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:26 PM IST
खास बातें
IND vs NZ 2nd Test Match Live Score: न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लॉथम (27) और ब्लंडेल (29) रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 242 रन पर सिमट गई। पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, पुजारा और विहारी ने भी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:26 PM, 29-Feb-2020
पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लॉथम (27) और ब्लंडेल (29) रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन के आखिरी सत्र में बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेला और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी
भारतीय टीम 242 रन पर सिमट गई। कीवी गेंदबाजों ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी की। पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, पुजारा और विहारी ने भी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।

11:59 AM, 29-Feb-2020
न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत
कीवी सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दूसरी और भारतीय गेंदबाजों को अब तक विकेट नहीं मिला है। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49/0, लॉथम (16) और ब्लंडेल (25)
विज्ञापन
11:31 AM, 29-Feb-2020
विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज
लेथम-ब्लंडेल क्रीज पर जमे हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में है। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 35/0, लेथम (12) और ब्लेंडल (16)11:05 AM, 29-Feb-2020
छह ओवर के बाद
टॉम लेथम और ब्लेंडल संभल कर भारतीय आक्रमण को खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 18/0, लेथम (5) और ब्लेंडल (6)10:45 AM, 29-Feb-2020
कीवी पारी शुरू
कीवी पारी की शुरुआत टॉम लेथम और ब्लेंडल ने की। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। दूसरा ओवर उमेश यादव ने फेंका। न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0 , लेथम (2) और ब्लेंडल (0)10:26 AM, 29-Feb-2020
भारतीय पारी
न्यूजीलैंड-भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 242 रन पर सिमट गई। कीवी गेंदबाजों ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने पारी ओपन की, लेकिन एक बार फिर से भारत की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल नहीं हो पई। भारत को पहला झटका 30 रन के कुल स्कोर पर लगा जब मयंक अग्रवाल सात रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि, पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, लेकिन वे भी लंच से पहले अपना विकेट जैमीसन को थमा बैठे। इसके बाद पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला, लेकिन लंच के बाद विराट कोहली साउदी ने एलबीडब्लू किया। विराट तीन रन बनाकर आउट हुए। रहाणे सात रन पर चलते बने, लेकिन पुजारा ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने विहारी के साथ मिलकर 81 रन जोड़े।
पुजारा ने 54 और विहारी ने 55 रन की पारी खेली। लंच के बाद का सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। बल्लेबाजों ने 109 रन जोड़े, लेकिन चायकाल के बाद भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई। आखिरी में शमी ने 16 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।

10:07 AM, 29-Feb-2020
भारत के आठ विकेट गिरे
ऋषभ पंत के आउट होने के तुरंत बाद उमेश यादव भी चलते बने। पंत 12 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने। भारत का स्कोर- 215/8, शमी (3) और जडेजा (8)09:53 AM, 29-Feb-2020
पुजारा आउट
चायकाल के बाद के दूसरे ओवर में भारत को छठा झटका लगा। जैमिसन ने शॉर्ट गेंद फेंकी, पुजारा हूक शॉट खेलने के लिए गए पर सफल नहीं हुई और अपना विकेट गंवा बैठे। पुजारा ने 54 रन बनाए। भारत का स्कोर- 198/6, पंत (3) और जडेजा (0)09:28 AM, 29-Feb-2020
टी-ब्रेक
चायकाल से ठीक पहले हनुमा विहारी के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा। विहारी ने 55 रन की शानदार पारी खेली और पुजारा के साथ मिलकर 81 रन की साझेदारी की। लंच के बाद का सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। बल्लेबाजों ने 109 रन जोड़े। हालांकि लंच के ठीक बाद साउदी ने विराट को आउट किया और रहाणे का विकेट भी गिरा, लेकिन पुजारा और विहारी ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत के स्कोर को 194 तक पहुंचा दिया। पुजारा क्रीज पर 55 रन बनाकर मौजूद हैं।
09:11 AM, 29-Feb-2020