IND vs NZ 1st Test: कीवियों ने भारत को 10 विकेट से हराकर दर्ज की 100वीं जीत, सीरीज में ली बढ़त
{"_id":"5e52f14a8ebc3ef37f4d6bb5","slug":"india-vs-new-zealand-1st-test-match-day-4-live-cricket-score-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 1st Test: कीवियों ने भारत को 10 विकेट से हराकर दर्ज की 100वीं जीत, सीरीज में ली बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 24 Feb 2020 06:41 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:41 AM IST
खास बातें
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला गया। जिसे कीवी टीम ने 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और 191 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने महज नौ रन का लक्ष्य रखा जिसे कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई साथ ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के 60 अंक भी अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:37 AM, 24-Feb-2020
भारत ने गंवाया पहला टेस्ट
न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला गया। जिसे कीवी टीम ने 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम फेल हो गया। रहाणे की 46 रन की पारी खेली थी।
कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए। कीवी कप्तान केन विलियमसन (89) और रास टेलर (44) की 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। कीवी टीम ने भारत की पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 183 रन की बढ़त हासिल की थी।
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज इशांत शर्मा रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए। यह 11वां मौका था जब इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लिए। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ही शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी ने पांच और बोल्ट चार विकेट चटकाए। एक विकेट ग्रैंडहोम को मिला। पदार्पण मैच खेल रहे काइल जेमिसन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह एक भी विकेट नहीं ले सके।
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने महज नौ रन का लक्ष्य रखा जिसे कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। कीवी टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे होने के साथ ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के 60 अंक भी अपने नाम कर लिए। न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह 100वीं जीत है। न्यूजीलैंड के लिए टीम साउदी ने 9 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
टेस्ट चैंपियनशिप में पहली हार
भारतीय टीम की टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है। इससे पहले खेले गए सात मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और बांग्लादेश के साथ खेलते हुए दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी।

विराट बोले सुधार की जरूरत
मैच के बाद विराट ने कहा कि टॉस बहुत महत्वपूर्ण निकला। विराट ने कहा कि हमारा स्कोर 220-230 होता तो कुछ बेहतर होता। हम पहली पारी में पिछड़ गए और लीड ने हम पर दबाव बना दिया। विराट ने कहा कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि अभी भी सुधार की जरूरत है।
05:21 AM, 24-Feb-2020
भारतीय पारी सिमटी
भारत की दूसरी पारी 191 रन पर सिमट गई। कीवी गेंदबाजों की आंधी में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी क्रम बिखर गया। भारत ने आठ रन की बढ़त जरूर हासिल की। चौथे दिन भारतीय टीम ने 144/4 रन से आगे खेलना शुरू किया और टीम को पहला झटका झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। ट्रेंट बोल्ट ने रहाणे को 29 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करवाया। वहीं हनुमा विहारी का विकेट टीम साउथी ने हासिल किया। उन्होंने 15 रन पर खेल रहे हनुमा को बोल्ड कर वापस भेजा। भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले घंटे में तीन विकेट गंवाए।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और उसने ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ही शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी ने पांच और बोल्ट चार विकेट चटकाए। एक विकेट ग्रैंडहोम को मिला। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए नौ रन की जरूरत है।

05:17 AM, 24-Feb-2020
इशांत शर्मा का विकेट कॉलिन डि ग्रांडहोम ने आउट किया। कीवी टीम ने नई गेंद ली और साउदी ने इस 81वें ओवर की तीसरी गेद पर ऋषभ पंत को आउट कर दिया।
05:01 AM, 24-Feb-2020
ड्रिंक्स ब्रेक
भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले घंटे में तीन विकेट गंवाए। चौथे दिन भारत को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। ट्रेंट बोल्ट ने रहाणे को 29 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करवाया । वहीं हनुमा विहारी भी जल्दी है आउट हो गए। इसके बाद आए अश्विन साउदी की गेंद पर एलबीडब्लू आउट किया। भारत का स्कोर 180/7 । पंत (21) इशांत (7)। भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर तीन रन से पीछे है।04:43 AM, 24-Feb-2020
अश्विन लौटे
दिन का तीसरा झटका भारत को आर अश्विन के रूप में लगा। वो चार रन बनाकर टीम साउदी की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए। भारत का स्कोर 165/7 । पंत (13) इशांत (0)। भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर 18 रन से पीछे है।04:16 AM, 24-Feb-2020
विहारी बोल्ड
रहाणे के आउट होने के बाद हनुमा विहारी भी चलते बने। 69वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम साउदी ने भारतीय टीम को छठा झटका दिया। साउदी की एक बेहतरीन गेंद थी, जिसे विहारी खड़े-खड़े खेल बैठे गेंद ने दिशा बदला और स्टंप ले उड़ी। भारत का स्कोर 152/6 । पंत (0) अश्विन (4)। भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर 31 रन से पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 AM, 24-Feb-2020
रहाणे आउट
चौथे दिन ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पांचवा झटका दिया। अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। बोल्ट दूसरी पारी में खतरनाक साबित हो रहे हैं और अब तक चार विकेट चटका चुके हैं।अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। भारत का स्कोर 148/5 । पंत (0) विहारी (15)04:03 AM, 24-Feb-2020
चौथे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने किया है। बल्लेबाजी के लिए रहाणे और विहारी क्रीज पर मौजूद हैं। रहाणे ने चौथे दिन की शुरुआत चौके के साथ की। भारत का स्कोर 148/4 । रहाणे (29) विहारी (15)
1st Test. 65.5: T Boult to A Rahane (29), 4 runs, 148/4 https://t.co/tW3NpQr6Sl #NZvInd
— BCCI (@BCCI) February 23, 2020
03:55 AM, 24-Feb-2020
खेल थोड़ी देर में शुरू होगा
चौथे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचने के लिए तैयार हैं। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (25) और हनुमा विहारी (15) बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।03:09 AM, 24-Feb-2020
IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 144 रन बना लिए। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (25) और हनुमा विहारी (15) रन बनाकर नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अभी भी 39 रन पीछे है। वेलिंगटन टेस्ट का तीसरा दिन भी मेजबानों के नाम रहा। न्यूजीलैंड पहली पारी में लड़खड़ाने के बाद अपने नीचले क्रम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण पारियों की दम पर 183 रन की बढ़त के साथ 348 रन बनाए। तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ा-बहुत दम दिखाया, लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया।
दूसरी पारी में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज फेल हो गए। ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ही शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए। हालांकि दिन के अंत में रहाणे और विहारी ने भारतीय पारी को संभाला और एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए तो वहीं कीवियों की तरफ से बोल्ट ने तीन विकेट चटकाए। चौथे दिन का खेल सुबह चार बजे शुरू होगा।
कीवी पारी
तीसरे दिन पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया और पहली ही गेंद पर बुमराह वाटलिंग को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। सुबह दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जैमिसन और ग्रैंडहोम ने मिलकर कीवी पारी को संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की और स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाया। जैमिसन 44 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।
ग्रैंडहोम ने भी 43 रन की पारी खेली और आखिरी में ट्रेंट बोल्ट ने 38 रन तेजी से बनाए। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।