IND vs HKG T20: भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह, सूर्यकुमार-कोहली रहे जीत के हीरो
{"_id":"630ed4527806ff109e2e1d0e","slug":"india-vs-hong-kong-live-cricket-score-ind-vs-hk-asia-cup-4th-t20-match-at-dubai-international-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs HKG T20: भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह, सूर्यकुमार-कोहली रहे जीत के हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 31 Aug 2022 11:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:23 PM IST
खास बातें
India vs Hong Kong (IND vs HKG) T20 Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत खेल रहे थे। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 152 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:52 PM, 31-Aug-2022
भारत ने हॉन्गकॉन्ग को हराया
भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है। भारत अपने ग्रुप यानी ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहा। पिछले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। अब दो सितंबर को पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा। दोनों में से जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह बनाएगी।भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जीत के हीरो रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा।
आखिरी यानी 20वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए। 20वें ओवर में भारत ने सूर्या के चार छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक रहा। हॉन्गकॉन्ग की ओर से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं, हॉन्गकॉन्ग की ओर से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।
10:46 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को छठा झटका
18वें ओवर में 116 रन के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पांचवां झटका लगा। भुवनेश्वर ने किनचित शाह को सब्सटिट्यूट फील्डर रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। किनचित 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जीशान अली और स्कॉट मैकेकनी क्रीज पर हैं। 18वें ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर पांच विकेट पर 119 रन है। हॉन्गकॉन्ग को 12 गेंदों में 74 रन की जरूरत है।इससे पहले विराट कोहली ने 17वें ओवर में गेंदबाजी की और छह रन दिए। वह आगे भारत के छठे बॉलिंग ऑप्शन हो सकते हैं।
विज्ञापन
10:32 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को चौथा झटका
15वें ओवर में 105 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को चौथा झटका लगा। आवेश खान ने एजाज खान को क्लीन बोल्ड किया। एजाज 13 गेंदों में 14 रन बना सके। 15 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है। फिलहाल किनचित शाह 22 गेंदों में 26 रन और जीशान अली एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग को 30 गेंदों में 87 रन की जरूरत है।10:26 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को 95 रन की जरूरत
14 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने तीन विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल किनचित शाह 25 रन और एजाज खान आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को 36 गेंदों में 95 रन की जरूरत है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए हैं।10:11 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को तीसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर हयात को आउट किया। बाबर ने 35 गेंद पर 41 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। बाबर का कैच आवेश खान ने लिया। हॉन्गकॉन्ग ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।10:05 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: 10 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग 65/2
10 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने दो विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। हॉन्गकॉन्ग को फिलहाल 60 गेंदों में 128 रन की जरूरत है। फिलहाल बाबर हयात 31 गेंदों में 37 रन और किनचित शाह चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यासिम मुर्तजा को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा। वहीं, कप्तान निजाकत खान को जडेजा ने फ्री-हिट पर रन आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: जडेजा के डायरेक्ट थ्रो पर निजाकत ढेर
हॉन्गकॉन्ग को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल थी। इस पर हॉन्कॉन्ग को फ्री-हिट मिला। स्ट्राइक पर हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान थे। उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला, जहां रवींद्र जडेजा खड़े थे। निजाकत जैसे ही रन लेने के लिए बाहर निकले, जडेजा ने डायरेक्ट हिट पर निजाकत को रन आउट किया। इस तरह हॉन्गकॉन्ग के कप्तान को विकेट गंवाना पड़ा। निजाकत 12 गेंदों में 10 रन बना सके। छह ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर दो विकेट पर 51 रन है। फिलहाल किनचित शाह और बाबर हयात क्रीज पर हैं।09:42 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: पांच ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग 34/1
पांच ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल निजाकत खान पांच रन और बाबर हयात 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका दिया। उन्होंने यासिम मुर्तजा को आवेश खान के हाथों कैच कराया।09:31 PM, 31-Aug-2022
IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका
दूसरे ओवर में 12 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शॉर्ट बॉल पर यासिम मुर्तजा को फाइन लेग पर आवेश के हाथों कैच कराया। यासिम नौ गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल कप्तान निजाकत खान और बाबर हयात क्रीज पर हैं।09:28 PM, 31-Aug-2022