फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 का 'टेस्ट': 12 मार्च से शुरू होगी पांच मैच की सीरीज, देखें पूरा कार्यक्रम

Tue, 09 Mar 2021 11:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Mar 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
India vs England T20Is Full schedule timings squads free live telecast everything you wants to know
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से धोने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें टी-20 सीरीज कब्जाने पर होगी। 12 मार्च से 20 मार्च के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे। फटाफट क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। टी-20 फॉर्मेट में भारत-इंग्लैंड दोनों का ही रिकॉर्ड अच्छा है। ऐसे में बाजी कौन मारता है यह देखना दिलचस्प होगा।

India vs England T20Is Full schedule timings squads free live telecast everything you wants to know
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 की नंबर एक टीम है इंग्लैंड

कई इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल के चलते भारतीय पिच और यहां के मैदानों के अभ्यस्त हो गए हैं, यह बात मेहमानों के लिए प्लस पॉइंट साबित हो सकती है। दूसरी ओर अपने घर में भारतीय शेर कितने खूंखार हो जाते हैं यह बताने की जरूरत ही नहीं। ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराकर आ रहे युवा भारतीय खिलाड़ियों से इंग्लैंड को भी धोने की उम्मीद होगी। इंग्लैंड टी-20 की नंबर एक टीम है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे तथा भारत फिलहाल तीसरे पायदान पर है।

टी-20 सीरीज का कार्यक्रम

India vs England T20Is Full schedule timings squads free live telecast everything you wants to know
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर
दिन समय स्थान
12 मार्च 6:30 शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
14 मार्च 6:30 शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
16 मार्च 6:30 शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
18 मार्च 6:30 शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
20 मार्च 6:30 शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England T20Is Full schedule timings squads free live telecast everything you wants to know
जोफ्रा आर्चर और इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @ECB

जोफ्रा आर्चर की फिटनेस पर संशय

कोहनी में चोट के कारण यह इंग्लिश पेसर चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से भी बाहर था। कोच सिल्वरवुड ने आर्चर की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही है। हालांकि आर्चर सफेद गेंद से अभ्यास कर रहे हैं।

इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोपले, मार्क वुड

विज्ञापन
India vs England T20Is Full schedule timings squads free live telecast everything you wants to know
विराट कोहली और राहुल तेवतिया - फोटो : rajasthanroyals INSTA

युवा खिलाड़ियों से सजा भारत

भारत ने इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर अपनी टीम चुनी है। सूर्यकुमार यादव, राहुल तेवतिया, ईशान किशन सरीखे खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह मिली। आईपीएल 2020 में सभी का प्रदर्शन भी दमदार था। टेस्ट में दमदार खेल दिखाने के बाद ऋषभ पंत की 19 सदस्यीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। भुवनेश्वर कुमार भी चोट के बाद लौट रहे हैं।

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed