फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England T20 Series Indian Squad seamer Mohammed Shami and others News in Hindi

IND vs ENG T20 Series: पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी

Sat, 11 Jan 2025 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। वहीं, सूर्यकुमार यादव कप्तान टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
India vs England T20 Series Indian Squad seamer Mohammed Shami and others  News in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी हुई है।
विज्ञापन

India vs England T20 Series Indian Squad seamer Mohammed Shami and others  News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
टी20 में वापसी के बाद वनडे पर होगी नजर
शमी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी साल 2024 की शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की। बीच में खबर आई थी कि तेज गेंदबाज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि, फिटनेस संबंधी कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका।

अब शमी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 34 वर्षीय गेंदबाज की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में चयनकर्ताओं की नजरें उनके प्रदर्शन और फॉर्म पर होंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए अब तक बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान नहीं किया है। 

शमी को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में इस प्रारूप में खेलते देखा गया था। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई टी20 मैच नहीं खेला है। शमी के नाम 23 टी20 मैचों में 24 विकेट दर्ज हैं।

India vs England T20 Series Indian Squad seamer Mohammed Shami and others  News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार कप्तान और अक्षर होंगे उनके डिप्टी
इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ही टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तानी का जिम्मा संभालते दिखेंगे। इसके अलावा टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इनमें संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को मौका मिला है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नीतीश, सुंदर और हर्षित भी टीम में शामिल
जितेश शर्मा की जगह ध्रुव जुरेल की टीम में एंट्री हुई है। स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी रमनदीप सिंह की जगह शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। ये दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में शिवम दुबे और रियान पराग को मौका नहीं मिला है। वहीं, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed