{"_id":"5c7cf2dabdec22120179c761","slug":"india-vs-england-smriti-mandhana-becomes-youngest-indian-t-20-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही तोड़ा सुरेश रैना का 'कप्तानी' रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही तोड़ा सुरेश रैना का 'कप्तानी' रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को खेले गए पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय महिलाएं महज 119 रन ही बना सकी और 41 रन से मैच गंवा दिया। इस मैच में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन महज 2 रन बनाने के बावजूद वो भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गई।
गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल में उतरते ही स्मृति सबसे युवा भारतीय टी-20 कप्तान बन गई। उन्होंने ऐसा 22 साल 229 दिन की उम्र में किया। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 2010 में 23 साल 197 दिन की उम्र में टीम इंडिया की टी-20 क्रिकेट में कमान संभाली थी।
3 of 4
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
अगर महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो मंधाना से पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था। उन्होंने 23 साल 237 दिन की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी। याद हो कि नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने की वजह से टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में कप्तानी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यह सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की ताकत को परखने का मौका होगा। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप अगले साल 21 फरवरी से 8 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।