{"_id":"5b4697574f1c1bbf248b5f74","slug":"india-vs-england-notthingham-first-odi-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की नंबर-1 टीम को पहले मैच में करारी शिकस्त देने के इरादे से उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व की नंबर-1 टीम को पहले मैच में करारी शिकस्त देने के इरादे से उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टी-20 सीरीज में मिली जीत से उत्साहित टीम इंडिया गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ यहां शुरू होने वाली तीन वन-डे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भी जीत से आगाज करना चाहेगी। इस सीरीज को अगले साल होने वाले विश्व कप की 'रिहर्सल' माना जा रहा है। विश्व कप ब्रिटेन में 2019 में होना है।
विज्ञापन
इस सीरीज से विराट कोहली एंड कंपनी को हालात को आजमाने का मौका मिला है। विश्व कप इसी दौरान होना है। दूसरी ओर वन-डे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पिछली द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 6-0 से हराकर आत्मविश्वास से लबरेज होगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय में वन-डे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है । जोस बटलर, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जानी बेयरस्टो और इयोन मोर्गन फॉर्म में हैं और बेन स्टोक्स के रहते टीम काफी मजबूत लग रही है। विश्व कप 2015 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने 69 में से 46 वन-डे मैच जीते हैं। उसे द्विपक्षीय सीरीज में भारत ने जनवरी 2017 में हराया था।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर उतर सकते हैं विराट : भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व कप के मद्देनजर विभिन्न संयोजन आजमाने का भी मौका मिल जाएगा। लोकेश राहुल की उम्दा फॉर्म के कारण कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं । राहुल ने आयरलैंड के खिलाफ 70 और पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे।
शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि राहुल तीसरे नंबर पर उतरेंगे। यही बल्लेबाजी क्रम रहने पर कोहली को चौथे नंबर पर उतरना होगा। इसके बाद सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला हार्दिक उतरेंगे। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो अंतिम एकादश में जगह पा सकते हैं ।अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में सिद्धार्थ कौल या शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार कमर में जकड़न से उबरने पर उमेश यादव के साथ नई गेंद संभालेंगे ।
ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बुलंद हैं इंग्लैंड के हौसले : इंग्लैंड के हौसले ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद बुलंद है। आईपीएल के स्टार रहे बटलर उस लय को कायम रखना चाहेंगे। वहीं जेसन पावरप्ले का फायदा उठाना बखूबी जानते हैं । मध्यक्रम में टेस्ट कप्तान रूट और वन-डे कप्तान मोर्गन होंगे । इंग्लैंड की ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व के बाद से 69 मैचों में से 31 बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है जिसमें से 23 मैच जीते हैं । इनमें से 11 मैचों में उसने 350 से अधिक और तीन में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
टीमें :
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन राय, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, मोइन, अली, जो रूट, जैक बॉल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड ।
-96 मुकाबले दोनों ने खेले हैं जिसमें भारत ने 52 और इंग्लैंड ने 39 जीते हैं। दो मैच ड्रॉ और तीन बेनतीजा रहे हैं
--20 पिछले मुकाबालों में कुलदीप यादव ने 20.02 की औसत से 39 विकेट झटके हैं
--23 पिछले मैचों में चहल ने 21.83 की औसत ने 43 विकेट चटकाए हैं