फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी

Tue, 16 Feb 2021 01:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Feb 2021 01:40 PM IST
खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने मंगलवार को चौथे दिन ही 317 रन से अपने नाम कर लिया। इस तरह चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अहमदाबाद में 24 फरवरी से होने वाला अगला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। कोहली की टोली ने मैच जीतने के लिए 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसके आगे पूरी इंग्लिश टीम महज 164 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन
india vs england live cricket score 2nd test match day 4 scorecard chennai ma chidambaram stadium cricket news updates in hindi
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI

लाइव अपडेट

01:22 PM, 16-Feb-2021

दर्शकों के बीच खास जीत

भारत की यह रनों के लिहाज से पांचवीं बड़ी जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ उसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में 279 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने अपनी सबसे बड़ी छह जीत में से पांच जीत विराट कोहली की अगुवाई में दर्ज की हैं। मैच के बाद विराट कोहली ने दर्शकों की वापसी पर मिली इस जीत को खास बताया।
01:15 PM, 16-Feb-2021

सारे खिलाड़ियों ने मिलकर दिलाई जीत

विज्ञापन
01:03 PM, 16-Feb-2021

अश्विन मैन ऑफ द मैच

रविचंद्रन अश्विन इस जीत के असली हीरो रहे। टीम इंडिया की इस जीत में इस अनुभवी गेंदबाज ने बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त योगदान दिया। पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ दिया, उन्होंने 148 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। फिर दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर तीन अहम विकेट भी चटकाए।
12:59 PM, 16-Feb-2021

जीत का जश्न

12:50 PM, 16-Feb-2021

अब ऐसा है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का गणित

12:41 PM, 16-Feb-2021

रन के लिहाज से भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत

भारत ने यह मुकाबला 317 रन से जीता, इससे पहले 1986 में लीड्स में खेला गया मुकाबला 279 रन के अंतर से अपने नाम किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:35 PM, 16-Feb-2021

भारत ने 317 रन से जीता मैच

मोईन अली को कुलदीप यादव ने निपटाते हुए अपना दूसरा शिकार बनाया और इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर ही सिमट गई, इस तरह मंगलवार को मैच के चौथे दिन ही भारत ने मुकाबला 317 रन से अपने नाम कर लिया। इस तरह चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। कोहली की टोली ने मैच जीतने के लिए 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसके आगे पूरी इंग्लिश टीम ने घुटने टेक दिए।
12:33 PM, 16-Feb-2021

मोईन अली की आतिशी पारी जारी

अक्षर पटेल के बाद रविचंद्रन अश्विन की पिटाई हुई। मोईन ने उनके ओवर में 11 रन बनाए। फिलहाल वह 16 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:27 PM, 16-Feb-2021

मोईन अली ने उड़ाए लगातार तीन छक्के

52वें ओवर की आखिरी तीन बॉल पर मोईन अली ने लगातार तीन छक्के जड़े। गेंदबाज अक्षर पटेल थे। मोईन 12 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 145/9
12:22 PM, 16-Feb-2021

डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले नौवें खिलाड़ी अक्षर पटेल

ओली स्टोन बिना खाता खोले LBW हुए, इसी के साथ उनके पांच विकेट भी पूरे हुए।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed