टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दोनों देशों के लिए सीरीज का पहला मुकाबला काफी अहम है। इसके बावजूद कल स्टेडियम में दर्शकों की संख्या काफी कम हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि स्टेडियम में करीब 10,000 सीटें खाली रहने वाली हैं।
india vs england
2 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
काउंटी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी के मुताबिक गलत शेड्यूल की वजह से टिकटों की बिक्री काफी कम हुई हैं। ऐसे में एजबेस्टन टेस्ट के पहले दो दिन लगभग 10000 सीटें खा रह सकती हैं। दरअसल पहला टेस्ट मैच बुधवार को शुरू होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंटब्रिज में शनिवार को जबकि पांचवां टेस्ट मैच ओवल में शुक्रवार को शुरू होगा। काउंटी चाहती हैं कि टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हों।
काउंटी के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने बताया कि बुधवार को मैच शुरू किए जाने की वजह से टिकटें उतनी नहीं बिक सकी जितनी बिकनी चाहिए थीं। बता दें कि भारत को पांचवें टेस्ट मैच के कुछ दिन बाद ही एशिया कप में खेलना है और इसलिए पांच मैचों की यह सीरीज छह सप्ताह में समेट दी गई।
स्टेडियम में फैंस कम आने की वजह से ईसीबी भी काफी मायूस हैं। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट मेंस टीम का यह 1000वां टेस्ट मैच है। आईसीसी क्रिकेट काउंटसिल (आईसीसी) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उसके 1000वें टेस्ट के लिए बधाई दी है।
5 of 5
इंग्लैंड
- फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन सबसे पहले अपना 1000वां टेस्ट मैच खेलने का गौरव इंग्लैंड की टीम को मिलेगा। इंग्लैंड ने अब तक 999 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से वो 357 जीता है और 297 में हार है। इसके अलावा 345 मैच ड्रॉ रहे हैं।