{"_id":"585360ba4f1c1b896064b08f","slug":"india-vs-england-fifth-test-in-chennai-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsEng: मोइन अली के शतक के चलते इंग्लैंड बड़े स्कोर की ओर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsEng: मोइन अली के शतक के चलते इंग्लैंड बड़े स्कोर की ओर
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
मोइन अली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने शानदार शतक जड़ा। मोइन अली 120 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर नाबाद हैं। जो रूट ने 88 और जॉनी बेयरस्टो ने 49 रन की पारी खेली। भारत के लिए जडेजा ने 3 और इशांत ने 1 विकेट लिया।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कीटन जेनिंग्स 1 रन बनाकर इशांत का शिकार बने। इसके बाद कप्तान कुक 10 रन बनाकर जडेजा की बॉल पर आउट हुए। मोइन अली और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े, मगर जडेजा ने रूट को 267 के स्कोर पर आउट कर भारत को एक और सफलता दिलाई। इसके बाद अली के साथ 86 रन की साझेदारी करने वाले बेयरस्टो भी जडेजा के शिकार बने।
LIVE SCORECARD
इससे पहले दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने 2 रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 11,000 रन पूरे किए। कुक टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले दुनिया के दसवें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड दोनों ने ही इस टेस्ट के लिए 2-2 बदलाव किए हैं। भारत ने भुवनेश्वर कुमार और जयंत यादव की जगह अमित मिश्रा और इशांत शर्मा को शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड टीम में जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के विकल्प के रूप में स्टुअर्ट ब्रॉड और लियाम डॉसन को जगह दी गई है। डॉसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं।