फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England english team captain Joe root on ben stokes said Just want my friend to be okay

IND vs ENG: पहले टेस्ट में इंग्लैंड को खलेगी स्टोक्स की कमी, रूट बोले- 'बस मेरा दोस्त जल्दी ठीक हो जाए'

Tue, 03 Aug 2021 12:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 03 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बेन स्टोक्स को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि बस मेरा दोस्त जल्दी ठीक हो जाए। बीते सप्ताह स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य और उंगली की चोट को ध्यान में रखते हुए टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। 

विज्ञापन
India vs England english team captain Joe root on ben stokes said Just want my friend to be okay
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी। दोनों टीमों के दरम्यान पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मे खेला जाएगा। इंग्लिश टीम के लिए चिंताजनक बात यह है कि उनके धांसू ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का इस सीरीज में खेलना संदिग्ध है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने टेस्ट मैच से पहले स्टोक्स को लेकर बयान दिया है। बीते सप्ताह स्टोक्स ने क्रिकेट से अचानक अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया था। उनके बयान की खुद ईसीबी ने घोषणा करते हुए कहा, बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम से नाम वापस ले लिया है, उन्होंने यह निर्णय मानसिक स्वास्थ और उंगली की चोट को ध्यान में रखते हुए लिया है, बीते महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बेन स्टोक्स बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे।   

विज्ञापन

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी। जिसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे। वर्चु्अल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब बेन स्टोक्स को लेकर जो रूट से सवाल पूछा गया तो इंग्लिश कप्तान ने कहा, स्टोक्स को टीम में सबसे पहले जगह दी जाती है और समय आ गया है कि वह खुद को पहले रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर जो रूट ने आगे कहा, जहां तक मेरा विचार है मैं चाहता हूं कि मेरा मित्र जल्दी ठीक हो जाए। कप्तान के मुताबिक, मुझे लगता है कि कोई भी जो बेन स्टोक्स के जानता है, वह हमेशा दूसरे लोगों को अपने सामने रखता है और अब मुझे लगता है कि उसके लिए खुद को पहले रखने का अवसर है। रूट ने कहा, मेरे विचार से स्टोक्स की तुलना किसी दूसरे से नहीं की जा सकती, क्योंकि वह काफी समय से इस टीम की धड़कन बने हुए हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बायो बबल के अंदर लंबे समय तक रहने के बिना सुरक्षित वातावरण में क्रिकेट खेलने का तरीका खोजने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी बात करना जारी रखें, खासकर उस वक्त जब हम सुरक्षित वातावरण में हों, खिलाड़ियों और ईसीबी के बीच अच्छा तालमेल होने की वजह से ईमानदार बातचीत होती है, ताकि खिला़ड़ियों की जितनी संभव हो सके सबसे अच्छी देखभाल हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed