फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs England: Dom Bess savours Virat Kohli wicket

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने विराट के विकेट को बताया खास, बोला- यह प्रक्रिया का हिस्सा

Sun, 07 Feb 2021 08:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Feb 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
india vs England: Dom Bess savours Virat Kohli wicket
डॉम बेस - फोटो : social media

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विकेट को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। निश्चित रूप से मैं उन्हें आउट करना चाह रहा था।

विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बेस ने कहा, 'विराट का विकेट लेना वाकई मेरे लिए बड़ी बात है। वह एक बेहतरीन और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। गेंदबाजी एक प्रक्रिया ही है। मैं जो सीख रहा हूं और कर रहा हूं, वह मुझे वहीं ले जा रही है, जहां मैं होना चाहता हूं।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हां, यह प्रक्रिया ही थी। निश्चित रूप से मैं उन्हें आउट करना चाह रहा था। मगर यह कोई जादुई गेंद फेंकना नहीं था। बस सही क्षेत्र में से 10 से 15 अच्छी गेंद फेंकना था। मैं इसी चीज से खुश हूं। मैंने एक ही जगह गेंदबाजी जारी रखी और एक गेंद सीधे ओली पोप के हाथ में चली गई।'

चार विकेट लेने वाले बेस ने कहा, 'मैं 23 साल का हूं और शायद आगे बढ़ता रहूं। यह यात्रा उतार चढ़ाव भरी होगी। विकेट से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। मैं मैच के बीच में इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता। हमें काफी कुछ काम करना है। हमने उन्हें आउट किया और अगली पारी में भी उन्हें आउट करने की कोशिश करेंगे। यह लंबी श्रृंखला है।'

श्रीलंका के दौरे पर 12 विकेट चटकाने वाले बेस ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस समय काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने मैचों में इतनी गेंदबाजी नहीं की है। लेकिन मैं गेंदबाजी करने के लिए सचमुच आत्मविश्वास से भरा था। सबसे अहम चीज है एकजुट प्रयास। हमने आज छह विकेट झटके।'

बेस ने कहा, 'इससे मैच अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और गेंद स्पिन होना शुरू हो गई है। और यह आगे और स्पिन होगी। नई गेंद भी लेनी होगी तो हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं।' बता दें कि बेस का यह भारतीय सरजमीं पर पहला दौरा है। बेस ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा जैसे अहम खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed