IND vs ENG: लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के बाद 'विराट सेना' के सजदे में झुका ट्विटर, दिग्गजों ने दी बधाई
लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत की तारीफ न सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों ने की बल्कि शेन वॉर्न और माइकल वॉन जैसे पूर्व विदेशी खिलाड़ियों ने भी कोहली और उनकी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 151 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद भारतीय टीम की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत की तारीफ न सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों ने की बल्कि शेन वार्न और माइकल वॉन जैसे पूर्व विदेशी खिलाड़ियों ने भी कोहली और उनकी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद किसने क्या कहा?
क्या गजब का टेस्ट मैच था- सचिन
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'क्या गजब का टेस्ट मैच था। इसके हर पल को देखने में मजा आया। कठिन परिस्थितियों में टीम ने जो जज्बा और धैर्य दिखाया, वह कुछ ऐसा है जो मेरे लिए सबसे अलग था। बहुत अच्छा खेला।'
That was some Test match #TeamIndia! 👏🏻🇮🇳
विज्ञापन विज्ञापन
Enjoyed watching every moment of it. The resilience and grit that the team displayed in difficult situations is something that stood out for me.
Very well played! ☺️
#ENGvIND pic.twitter.com/BLpdMdNx2J— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 16, 2021
टीम ने शानदार जज्बा और हिम्मत दिखाया- गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी टीम इंडिया की जमकर की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत की शानदार जीत। टीम ने शानदार जज्बा और हिम्मत दिखाया। हर किसी ने योगदान दिया। मैच को इतने करीब से देखना काफी सुखद रहा।'
Fantastic win for india...what character and guts from the team ..each and every one ..such a pleasure to watch it from so close..@bcci @imVkohli @RaviShastriOfc @JayShah @ThakurArunS @ShuklaRajiv
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 16, 2021
भारत एक सनसनीखेज जीत दर्ज किया- लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, 'टेस्ट मैच क्रिकेट का एक अविश्वसनीय दिन और हर भारतीय प्रशंसक को लंबे समय तक याद रखने वाला दिन। बुमराह और शमी ने दिन की शुरुआत में बल्ले से संघर्ष किया और फिर सिराज, इशांत, बुमराह, शमी के तेज आक्रमण ने अपना सब कुछ झोंक दिया और भारत एक सनसनीखेज जीत दर्ज किया।'
What an incredible day of Test Match Cricket and one to remember for a long time for every Indian Fan.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 16, 2021
Bumrah and Shami fighting with the bat early in the day, and pace attack of Siraj, Ishant, Bumrah, Shami giving it their all and India registering a sensational win #LordsTest pic.twitter.com/JB2lIZc4iM
भारत ने आज दिखाया कि वे इंग्लैंड से इतने बेहतर क्यों हैं- वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, 'क्रिकेट का अद्भुत खेल। भारत ने आज दिखाया कि वे इंग्लैंड से इतने बेहतर क्यों हैं। जीत के लिए उनका विश्वास अपार था।'
Amazing game of Cricket .. India today showed why they are so much better than England .. The belief to Win was immense .. #ENGvsIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 16, 2021
भारत को 2-0 से आगे होना चाहिए- वॉर्न
वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, 'लॉर्ड्स में गजब का टेस्ट मैच। शानदार पिच, शानदार क्रिकेट और भारत द्वारा दिखाया गया शानदार चरित्र। याद रखें कि वे टॉस हार गए, पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए, पहली पारी की बढ़त हासिल नहीं कर सके और पंत के जल्दी आउट होने के बाद सबने इंग्लैंड की जीत के बारे में सोचा था। भारत ने कड़ा संघर्ष किया और जीत का हकदार था। भारत को 2-0 से आगे होना चाहिए।'
What a test match at Lords. Great pitch, great cricket & great character shown by India. Remember they lost the toss, got sent in, gave up a 1st inn lead & today everyone thought Pant out & Eng win ! India fought hard & deserved the win. India should be 2-0 up. ❤️test cricket !!
— Shane Warne (@ShaneWarne) August 16, 2021