INDvsENG: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए चेतेश्वर पुजारा, VIDEO देख सभी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए पुजारा 73 रन बनाकर आउट हुए। 143 गेंदों का सामना करते हुए पुजारा ने 11 चौके लगाए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ 119 रन की शतकीय साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक जड़ा। दरअसल, पुजारा को डॉम बेस ने अपना शिकार बनाया। पुजारा ने बेस की छोटी गेंद पर पूल शॉट मारा। मगर गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर ओली पोप के पीठपर लगकर गेंद रॉरी बर्न्स की ओर गई और उन्होंने कैच पकड़ लिया। आउट होने के बाद पुजारा भी काफी निराश नजर आए। इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने छह विकेट खोकर 257 रन बनाए। इंग्लैंड अपनी पहली पारी के आधार पर 321 रन आगे है। वाशिंगटन सुंदर (33) और रविचंद्रन अश्विन (8) क्रीज पर बरकरार है।
Pujara falls!
An unusual dismissal, Pujara's pull shot rebounding off the short leg fielder straight to Burns at short mid-wicket 😲
India's No.3 walks back for 73.#INDvENG | https://t.co/gnj5x4GOos pic.twitter.com/K4ZpwCohTt— ICC (@ICC) February 7, 2021विज्ञापन
Pujara was very unlucky. He got out like this after playing so well. 😭😭😞
Yes, we all want #JusticeForPujara . #INDvENG pic.twitter.com/3UyjOfdrMmविज्ञापन विज्ञापन— Ritesh Mahato (@Ritesh_7l) February 7, 2021