फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England: BCCI learned from Australia tour,Team India will play 3 practice matches during England tour

India Tour of England: ऑस्ट्रेलियाई दौरे से BCCI ने ली सीख, इंग्लैंड टूर के दौरान तीन अभ्यास मैच खेलेगा भारत

Fri, 17 Jan 2025 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

टेस्ट दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट से होगी। बोर्ड का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावनाओं के लिए तैयारी के मद्देनजर अभ्यास सीरीज जरूरी है क्योंकि टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड टीम से 0-3 और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार गई थी।

विज्ञापन
India vs England: BCCI learned from Australia tour,Team India will play 3 practice matches during England tour
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

 न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार से आहत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों से पहले ब्रिटेन में चार दिन के तीन मैच आयोजित करने का फैसला किया है। दरअसल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेला था। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट के फैसले की खूब आलोचना की थी। इसके बाद भारत को सीरीज में 3-1 से हार मिली। ऐसे में बीसीसीआई ने इससे सीख लेते हुए जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले अभ्यास मैच खेलने का फैसला लिया है, ताकि खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव लेने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यास मैच के तारीख तय नहीं
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबलों की तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन ये आईपीएल के 25 मई को होने वाले फाइनल के बाद ब्रिटेन में होंगे। टेस्ट दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट से होगी। बोर्ड का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावनाओं के लिए तैयारी के मद्देनजर अभ्यास सीरीज जरूरी है क्योंकि टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड टीम से 0-3 और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया बयान
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले हमने ऑस्ट्रेलिया का ऐसा ही ‘ए’ दौरा किया था। इन मैचों से खिलाड़ियों को इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी और साथ ही उन्हें कुछ समय बाद लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का मौका भी मिलेगा।' ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे कुछ प्रमुख भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी मैचों की तैयारी कर रहे हैं जो 23 जनवरी से फिर से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे
हालांकि, इनमें से कुछ रणजी ट्रॉफी के बचे दो दौर में से केवल एक दौर में ही खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता में शुरू होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब घरेलू क्रिकेट में स्टार भारतीय बल्लेबाजों की उपस्थिति पर ध्यान लगा हुआ है।

टीम चयन पर गंभीरता से विचार होगा
सूत्र ने कहा, 'हमारे पास अब बहुत ज्यादा लाल गेंद के मैच नहीं हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा। उचित तैयारी के बिना टीम को किसी महत्वपूर्ण सीरीज में भेजना समझदारी नहीं है क्योंकि इंग्लैंड आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल जगह है।' पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले सरफराज खान, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ये सभी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed