टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 11 विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट हॉल के साथ 38 रन देकर छह विकेट हासिल किए। वहीं, दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर...
2 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @BCCI
अक्षर पटेल डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट हॉल का कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए। डे-नाइट टेस्ट में ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले वेस्टइंडीज के स्पिनर देवेंदर बिशू ने 2016/17 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 174 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए थे।
3 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
अक्षर टेस्ट क्रिकेट की लगातार तीन पारियों में 5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भी बन गए हैं। अक्षर इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में पांच विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन, रविचंद्रन अश्विन ने भी यह कमाल किया है।
4 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
अक्षर पटेल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के पहले दो टेस्ट मैचों में 3 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी ने ये कारनामा किया था। वहीं, अक्षर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया हो। अक्षर ने जैक क्राउली को पारी की पहली ही गेंद पर चलता किया।
5 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि अबतक टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कमाल बॉबी पील, एलबर्ट बोगलर (1907) और अश्विन (2021) कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 1888 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था।