{"_id":"6a48b9032ec8ea9224006b2e","slug":"india-vs-england-axar-patel-chance-to-enter-his-name-in-the-record-books-most-t20i-wickets-for-indian-spinner-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: एक विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे अक्षर पटेल, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय स्पिनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: एक विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे अक्षर पटेल, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय स्पिनर
Sat, 04 Jul 2026 01:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल इतिहास रच देंगे। वह 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर और अर्शदीप, बुमराह व हार्दिक के बाद चौथे भारतीय गेंदबाज बनेंगे। 97 मैचों में 99 विकेट ले चुके अक्षर पर सबकी नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। अक्षर को अगर शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिलती है और अगर वह एक विकेट लेने में सफल रहे तो अक्षर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनरों के मामले में अक्षर फिलहाल सभी से आगे हैं।
विज्ञापन
100 विकेट पूरे करने वाले बन जाएंगे चौथे भारतीय
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय माना जा रहा है। इस मैच में अक्षर के पास इतिहास रचने और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने का एक सुनहरा मौका होगा। 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल अब तक भारत के लिए 97 टी20 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम फिलहाल 99 विकेट दर्ज हैं। भारत के लिए अब तक केवल तीन ही गेंदबाज 100 या उससे अधिक टी20 विकेट ले पाए हैं और ये तीनों ही तेज गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह 87 मैचों में 131 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम 95 मैचों में 121 विकेट और हार्दिक पांड्या के नाम 138 मैचों में 114 विकेट हैं। अक्षर पटेल एक विकेट लेते ही इस खास क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय और पहले भारतीय स्पिनर बन जाएंगे।

भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
| अर्शदीप सिंह | 87 | 131 | 5/5 |
| जसप्रीत बुमराह | 95 | 121 | 4/15 |
| हार्दिक पांड्या | 138 | 114 | 4/16 |
| अक्षर पटेल | 97 | 99 | 3/9 |
भारतीय स्पिनरों में सबसे आगे
- टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनरों की सूची में अक्षर पटेल के बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का नंबर आता है।
- भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं।
- वहीं, कुलदीप यादव भारत के लिए 54 टी20 मैचों में 95 विकेट ले चुके हैं।
- अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है जिन्होंने 193 विकेट लिए है। इस सूची में 27 वर्षीय राशिद के बाद न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और इंग्लैंड के आदिल राशिद का नंबर आता है।
पिछले मैच में गेंदबाजी का नहीं मिला था मौका
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले अक्षर पटेल एक जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी टीम का हिस्सा थे। हालांकि, दूसरी पारी में बारिश के कारण खेल न हो पाने की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल सका था। इससे पहले, जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने पहले मैच में दो विकेट चटकाए थे, जबकि दूसरे मैच में वे कोई विकेट नहीं ले पाए थे।