फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 4th test match preview at southampton

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आज से मुकाबला होगा शुरू

Thu, 30 Aug 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
india vs england 4th test match preview at southampton
विराट कोहली

सीरीज हारने की दहलीज पर पहुंचने के बाद जबरदस्त वापसी करने वाली विराट एंड कपनी गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में भी जीत की लय कायम रखकर बराबरी के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले दो टेस्ट में हार (एडबस्टन में 31 रन से और लॉर्ड्स पर पारी के अंतर से) के बाद टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट 203 रन से जीता था।

विज्ञापन


भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है। पिछले टेस्ट के प्रदर्शन को देखकर तो लग रहा है कि वह सर डॉन ब्रेडमैन की ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को दोहरा सकते है जिसने 1936 में दो मैच हारने के बाद एशेज सीरीज जीती थी।
विज्ञापन


टीम इंडिया में बदलाव की गुंजाइश नहीं 
भारतीय टीम अपने पिछले प्रदर्शन से प्रेरणा ले सकती है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शीर्षक्रम की कमजोरी उजागर कर दी है। इसके अलाव कोहली का शानदार फार्म भारत के लिए सोने पे सुहागा साबित हुआ है। अब तक इस सीरीज में 46 में से 38 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। चौथे टेस्ट में हरी भरी पिच मिल सकती है जो तेज गेंदबाजों की ऐशगाह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा रह है जिससे अंतिम एकादश में किसी बदलाव की गुंजाइश नहीं लगती। इससे संभवत: पिछले 45 मैचों से हर मैच में बदलाव के सिलसिले पर भी रोक लग सकती है। इसकी शुरुआत 2014 में साउथम्पटन से ही हुई थी। कोहली ने 45 में से 38 मैचों में हर बार टीम में बदलाव किया है।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने लंबा बल्लेबाजी अभ्यास किया। हालांकि जसप्रीत बुमराह नहीं उतरे । उमेश यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजी अभ्यास किया। नॉटिंघम की पिच सूखी थी जिस पर बुमराह को सीम मिल सकी लेकिन यहां विकेट पर हरियाली है जो यादव को रास आ सकती है। अब देखना यह है कि भारतीय टीम बदलाव करती है या नहीं।

अश्विन की फिटनेस पर संदेह 

india vs england 4th test match preview at southampton
ashwin virat

आर अश्विन की फिटनेस को लेकर संदेह है। कूल्हे में खिंचाव के कारण उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट नहीं खेला। उन्होंने सोमवार को गेंदबाजी भी नहीं की लेकिन बुधवार को अभ्यास किया। रवींद्र जडेजा ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। अश्विन के नहीं खेलने पर जडेजा को उतारे जाने की भी संभावना है । टीम प्रबंधन ने अभी तक कुछ कहा नहीं है । अगर अश्विन नहीं खेल पाते हैं तो टीम प्रबंधन अतिरिक्त बल्लेबाज भी उतार सकता है । करुण नायर ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया है। 

बेयरस्टो ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता 
इस बीच इंग्लैंड के लिए जानी बेयरस्टो की फिटनेस चिंता का विषय है। बेन स्टोक्स ने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर दूसरी स्लिप में कैचिंग का अभ्यास किया। गेंदबाज के तौर पर उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है क्योंकि घरेलू टी-20 चैंपियनशिप में वह सिर्फ विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में डरहम के लिए खेले।

तेज गेंदबाज वोक्स ने भी फिटनेस कारणों से अभ्यास नहीं किया। उनके बारे में फैसला मैच वाले दिन ही लिया जाएगा। बेयरस्टो के कवर के तौर पर बल्लेबाज जेम्स विंस को बुलाया गया है। इंग्लैंड की चिंता शीर्षक्रम का प्रदर्शन भी है । कीटोन जेनिंग्स पांच पारियों में 94 रन ही बना सके हैं। उनकी जगह जेम्स विंस को उतारा जा सकता है । कुक भी फॉर्म में नहीं है जिन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं। 
 

दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं

india vs england 4th test match preview at southampton
विराट कोहली

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश् राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान) , एलिस्टियर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जानी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed