फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 3rd T20i: विराट की पारी नाकाम, इंग्लैंड ने जीता तीसरा मैच, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

Tue, 16 Mar 2021 10:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Mar 2021 10:54 PM IST
खास बातें

लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर भारत को तीसरे टी-20 में आठ विकेट से हरा दिया है। मेहमान टीम ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score, India vs England 3rd t20i Match Scorecard News Updates: England wins third t20
भारत बनाम इंगलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : amar ujala graphics

लाइव अपडेट

10:40 PM, 16-Mar-2021

इंग्लैंड की जीत, सीरीज में बढ़त

इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर भारत को तीसरे टी-20 में आठ विकेट से हरा दिया है। मेहमान टीम ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। भारत के 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दस गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर बाजी अपने नाम कर ली। 

इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 52 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भी 28 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 77 रनों की अटूट साझेदारी की। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे और 26 रन देकर एक विकेट लिया। 

मैच की बात करें तो दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में इयोन मॉर्गन ने महत्वपूर्ण टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर से धारधार गेंदबाजी की और भारतीय टीम के शुरुआती क्रम को ध्वस्त कर दिया। टीम के कप्तान विराट कोहली (77*) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया और पूरी टीम 156 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सर्वाधिक तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो विकेट चटकाए। 
 
10:28 PM, 16-Mar-2021

बटलर-बेयरस्टो की मजबूत साझेदारी

भारतीय गेंदबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी किसी भी तरह की गलती नहीं कर रही है। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 18 गेंदों में 16 रनों की दरकार
विज्ञापन
10:18 PM, 16-Mar-2021

30 गेंदों में 30 रन

इंग्लैंड की टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। मेहमान टीम की तरफ से बटलर और बेयरस्टो क्रीज पर टिके हुए हैं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 127/2, जोस बटलर (78*), जॉनी बेयरस्टो (14*)
10:04 PM, 16-Mar-2021

इंग्लैंड के 100 रन पूरे 

भारत के 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 12 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो दोनों की जोड़ी इस वक्त मैदान पर है और तेजी से रन बना रही है। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 102/2, जोस बटलर (63*), जॉनी बेयरस्टो (4*)
09:52 PM, 16-Mar-2021

मलान आउट, इंग्लैंड को दूसरा झटका 

वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर से टीम को सफलता दिलाई है। सुंदर ने मलान को आउट कर एक मजबूत साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर मलान आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन पीछे खड़े ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। वह 17 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।
09:47 PM, 16-Mar-2021

बटलर का 11वां अर्धशतक

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पिछले दोनों मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। बटलर ने महज 26 गेंदों में अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 PM, 16-Mar-2021

वाशिंगटन का 'सुंदर' ओवर

विराट कोहली ने पहला पावरप्ले खत्म होने के बाद वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया। सुंदर ने एक बार फिर से कसी हुई गेंदबाजी की और रनों पर लगाम लगाई। अपने पहले ओवर में उन्होंने सिर्फ चार रन दिए। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 68/1,  जोस बटलर (48*), डेविड मलान (9*)
09:33 PM, 16-Mar-2021

इंग्लैंड के 50 रन पूरे

जेसन रॉय का विकेट गंवाने के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने रनों की रफ्तार बनाए रखी है। इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पूरी तरह से आक्रामक हो चुके हैं। उन्होंने महज 17 गेंदों में ही 43 रन बना लिए हैं। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 57/1, जोस बटलर (43*), डेविड मलान (4*)
09:28 PM, 16-Mar-2021

बटलर का तूफान 

जोस बटलर इस बार किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं हैं। चहल के ओवर में रन बटोरने के बाद उन्होंने शार्दुल ठाकुर के ओवर में 16 रन जड़े। पांच ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 46/1, जोस बटलर (34*), डेविड मलान (2*)
09:18 PM, 16-Mar-2021

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज और फॉर्म में चल रहे जेसन रॉय इस बार कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। चहल ने अपने कोटे के पहले ही ओवर में रॉय को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। रॉय 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed