फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England 3rd One Day Live From Eden Gardens Kolkata

आखिरी वनडे 5 रन से जीता इंग्लैंड, सीरीज 2-1 से भारत के नाम

Sun, 22 Jan 2017 10:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
India Vs England 3rd One Day Live From Eden Gardens Kolkata
ईडन गार्डंस में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड के 322 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 5 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। दिल की धड़कन रोक देने वाले इस मैच में कई बार उतार चढ़ाव आया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी, जो अखिरी 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन रह गई थी। मगर ओवर की 5वीं गेंद पर जाधव 90 रन बनाकर आउट हो गए और इसके साथ ही भारत की जीत की उम्मीद भी खत्म सी हो गई। इंग्लैंड ने पहली बार इस दौरे पर पहली दफा जीत का स्वाद चखा है। 
विज्ञापन


भारत के लिए जाधव ने सर्वाधिक 90 रन बनाए। इसके अलावा पांड्या ने 56 और कोहली ने 55 रनों का योगदान दिया। युवराज ने भी 45 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 3, वोक्स और जेक बॉल ने 2-2 तथा प्लंकेट और विली ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जो भारत की हार का कारण बना। स्टोक्स को गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले केदार जाधव को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।
विज्ञापन


SCORECARD

इंग्लैड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 321 रनों का स्कोर खड़ा किया। जेसन रॉय (65), जॉनी बेयरस्टो (56) और बेन स्टोक्स (57 नाबाद) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने सीरीज में तीसरी बार 300 के पार का स्कोर पार किया। इसके अलावा सैम बिलिग्स ने 35 और कप्तान ऑयन मॉर्गन ने 43 रनों की उपयोगी पारी खेली। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 3, जडेजा ने 2 और बुमराह ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज की हर पारी में 300 से अधिक का स्कोर बना। जाधव ने सीरीज में 77 से अधिक की औसत से सर्वाधिक 232 रन बनाए। युवराज ने भी 70 की औसत 210 रन बनाए और वो इस सूची में तीसरे नंबर पर रहे। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने तीन मैचों में 224 रन बनाए। रॉय ने तीनों मैचों में अर्धशतक जड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed