फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years

IND vs ENG Playing-11: भारत-इंग्लैंड 'फाइनल' मुकाबला, अंग्रेजों की जमीन पर आठ साल बाद जीतने उतरेगी टीम इंडिया

Sat, 16 Jul 2022 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,  मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,  मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Jul 2022 10:10 PM IST
सार

India vs England 3rd ODI Playing 11 Prediction: लॉर्ड्स में खेले गए पिछले मैच में 100 रन की करारी हार मिलने के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे मैच में अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करना चाहेगी।

विज्ञापन
IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और मैनचेस्टर में होने वाले तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तीसरा वनडे दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में खेले गए पिछले मैच में 100 रन की करारी हार मिलने के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे मैच में अपनी बल्लेबाजी रणनीति में थोड़ा बदलाव करना चाहेगी। टीम सतर्क होने के बजाय निर्भीक होकर खेलना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हाल में समाप्त हुई टी-20 सीरीज के दौरान अति आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था, जिससे काफी हद तक सफलता भी मिली। हालांकि, जिस तरीके से दूसरे वनडे में टीम ने 247 रन के कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा किया, उसे देखकर लगता है कि डिफेंस की जगह भारत को आक्रामक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

रोहित स्वीकार करेंगे कि वह और अनुभवी शिखर धवन इंग्लैंड के रीस टॉपले और डेविड विली की शानदार स्विंग के आगे कुछ ज्यादा रक्षात्मक हो गए। फिर विराट कोहली की लगातार असफलता से समस्या बढ़ गई। रोहित और धवन जैसे अनुभवी सलामी बल्लेबाजों के सामने शुरुआती दो ओवर मेडन गए। यह सकारात्मक मानसिकता नहीं दिखाता है। इसलिए निश्चित रूप से बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव की जरूरत होगी। ओवल में पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में तीसरे वनडे में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कप्तान रोहित ने भी टीम से खास अपील की है। उन्होंने कहा- खिलाड़ी टीम की भूमिका देखने के बजाय देखें कि वे अपने खेल के बारे में क्या कुछ अलग कर सकते हैं। अगर वे उस स्थिति से टीम को बाहर निकालते हैं तो सोचिए कि उनके आत्मविश्वास में इससे कितनी बढ़ोतरी होगी।

स्टोक्स, लिविंगस्टोन फॉर्म में नहीं

इंग्लैंड की स्टार बैटिंग लाइन अप भी पहले दो मैचों में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखी है। मेजबान टीम में जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाज डिफेंसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा कि यह वही खिलाड़ी हैं, जिसने नीदरलैंड के खिलाफ 400 प्लस रन बना डाले थे।

IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ओल्ड ट्रैफर्ड पर सुबह होने वाले इस वनडे में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी। वहां गेंद काफी स्विंग करती है। भारत को यहां 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब बारिश ने मैच में खलल डाला था।

धवन-कोहली की भूमिका पर विचार

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह 37 साल के शिखर धवन को अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए पहली पसंद मानते हैं या नहीं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि धवन केवल एक ही फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।

ऐसे में निश्चित तौर पर उनकी लय प्रभावित हो रही है, क्योंकि उन्हें बाध्य ब्रेक लेना पड़ता है। वनडे विश्व कप में अभी 15 महीने का समय बाकी है और ऐसे में धवन पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। टीम मैनेजमेंट को यह सोचना होगा कि क्या आगे चलकर रोहित, धवन और कोहली ही भारत के पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे?

कोहली निश्चित रूप से इस मैच के बाद एक महीने के लंबे ब्रेक के लिए जाएंगे। इस दौरान वह अपनी खामियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। वह बार-बार बाहर जाती गेंदों पर बल्ला टच रहे हैं और उनकी यह कमजोरी जगजाहिर हो गई है।

Virat Kohli Fought With Selectors To Include Shikhar Dhawan In ODI Series  Against England

भारतीय पेस बैटरी ने दिखाया है दम

जहां तक भारत के गेंदबाजी आक्रमण का संबंध है तो उसने अभी तक पांच सफेद गेंद के मैचों में से चार में तो उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया है। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और मोहम्मद शमी ने अक्सर विकेट चटकाने वाली गेंद फेंकी हैं। युजवेंद्र चहल ने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है जिससे वह थोड़ी और धीमी गेंद फेंक रहे हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा को पिच से अच्छी खासी उछाल मिल रही है और यह सामने वाली टीम के लिए घातक साबित हो सकता है। हार्दिक पंड्या की फॉर्म में वापसी से निश्चित रूप से भारतीय खेमे में खुशी की लहर होगी। हालांकि, रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी चिंता का विषय जरूर है।

गेंदबाजी में वह लगातार नीचे जा रहे हैं। जडेजा गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में बदलते जा रहे हैं और समय ही बतायेगा कि यह उप महाद्वीप में काम करेगा या नहीं जहां कम से कम दो स्पिनरों को 20 ओवर गेंदबाजी करनी होती है।

Has Ravindra Jadeja become undroppable in white-ball cricket?

संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड :  जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ले।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्क्वॉड इस प्रकार हैं

IND vs ENG Playing-11: India-England final match Team India will try to win on British soil after eight years
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड :  जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ले, मैथ्यू पार्किंसन, सैम करन, फिलिप साल्ट, हैरी ब्रूक।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋ षभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed