{"_id":"56e7dfd64f1c1bd14a8b4eaa","slug":"india-vs-bangladesh-women-t20-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत 72 रन से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत 72 रन से जीता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन पुरुष और महिला टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हुअा। मंगलवार को पुरुष टीम के मुकाबले शुरू होने से पहले ही महिला टीमों के बीच टी-20 मुकाबला शुरू हो गया है। टूर्नामेंट से पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। यह भारत का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 72 रन से जीता।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय ओपनरों मिताली राज और वेल्लास्वामी वनीता ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। दूसरे ओवर में ही कप्तान मिताली ने दो चौके जड़ दिए।
वनिता और मिताली के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी रही। हालांकि 7 चौके जड़ चुकी वनीता 38 के निजी स्कोर पर 15 साल की नाहिदा अख्तर की गुगली पर बोल्ड हो गई। दूसरे झटके में स्मृति मंदाना बिना खाता खोले आउट हुई। कप्तान मिताली राज भी आउट हो चुकी है। उन्होंने 42 रन बनाए।
विज्ञापन
लेडी युवराज नाम से फेमस हरमनदीप कौर ने आते ही चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने 29 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि 18वें ओवर में हिट कने के चलते वह आउट हो गई।
आखिरी दो ओवरों में वेदा कृष्णमूर्ति (22 गेंदों में 33 रन) ने दो छक्कों से टीम के स्कोर को और बढ़ाने में मदद की। भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों ने 35 से ज्यादा का स्कोर किया।
जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के रनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से बांग्लादेश पर पकड़ बना ली थी, जिसे हाथ से जाने नहीं दिया। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और पूनम यादव को 2-2 विकेट मिले।