फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs bangladesh nidahas trophy final who said what

दिनेश कार्तिक ने मुस्ताफिजुर को लेकर दिया बड़ा बयान, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon, 19 Mar 2018 08:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
India vs bangladesh nidahas trophy final who said what
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक (29* रन, 8 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर खिताब हासिल किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने टीम इंडिया को के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में 'मेन इन ब्लू' ने 4 विकेट शेष रहते ही निर्धारित ओवरों में 168 रन बनाकर सीरीज जीत दर्ज की। टीम इंडिया की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रहे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए डीके को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश के लिए सब्बीर रहमान ने सबसे अधिक 77 रन बनाए, जबकि तमीम इकबाल (15), लिटन दास (11) और महमुदुल्लाह ने 21 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इसके आलावा जयदेव उनाडकट ने 2 जबकि वॉशिंगटन सुंदर के नाम एक विकेट रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइये जानते हैं जीत के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कहाः

रोहित शर्मा

India vs bangladesh nidahas trophy final who said what
रोहित शर्मा

जीत के बाद कप्तान रोहित ने कहा, 'हम लोगों के लिए यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट था। इस मुकाबले में युवाओं का बड़ा योगदान है। सब कोई खेलना चाहता है और अपने आप को प्रदर्शित करना चाहता है। यह कोई आसान मुकाबला नहीं था और ये युवा खिलाड़ी बहुत मैच नहीं खेले हैं, बावजूद उसके इन लोगों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच को जिताने में सफल भूमिका निभाई। हम लोंगों ने इस मुकाबले के लिए एक अच्छा प्लान तैयार किया था और चाह रहा था कि वह सही तरह से फिट बैठ जाए। हां, पावरप्ले और मिडिल ओवर में थोड़ा रन ज्यादा दिए गए, लेकिन वह इससे सीखेंगे और आज एक अच्छा प्लेटफॉर्म था शो करने का कि हम लोग क्या कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक को देखकर काफी खुशी हुई। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। उनको अभी तक खेलने का उतना अच्छा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने आज अपना दम दिखाया।'

शाकिब अल हसन

India vs bangladesh nidahas trophy final who said what
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा, 'टीम इंडिया ने आखिर में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। मैच कोई भी जीत सकता था, लेकिन टीम इंडिया ने आखिर में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हम 18वें और 19वें ओवर में उम्दा गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन रुबेल ने भी 15 रन दे डाले। इस जीत का पूरा श्रेय दिनेश कार्तिक को जाता है। हम जानते थे कि 166 रन का बचाव करना आसान नहीं है, लेकिन टीम इंडिया इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हमारी टीम की तरफ से सभी ने अपना सौ प्रतिशत दिया। हारना बुरा लगता है, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया।'

दिनेश कार्तिक

India vs bangladesh nidahas trophy final who said what
दिनेश कार्तिक

मैन ऑफ द मैच दिनेश कार्तिक ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। टीम को जीत दिलाकर बहुत खुशी हो रही है। हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि फाइनल न जीतते तो काफी बुरा लगता। जिस तरह मुस्ताफिजुर गेंदबाजी कर रहा था, बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। इसलिए मैंने तय कर लिया था कि मैदान पर जाकर जोरदार शॉट खेंलुंगा। मैं गेंद की लाइन लेंथ को देखकर हिट लगा रहा था और भाग्यशाली हूं कि सब कुछ ठीक रहा। टीम इडिया में जगह मिलना बहुत कठिन होता है, लेकिन एक बार अवसर मिलने पर आपको उसे बरकरार रखना होता है। इसका श्रेय पूरे स्टाफ को जाता है जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। मैं बहुत खुश हूं।'

वॉशिंगटन सुंदर

India vs bangladesh nidahas trophy final who said what
वॉशिंगटन सुंदर

मैन ऑफ द सीरीज मिलने के बाद सुंदर ने कहा, 'खासकर इतनी छोटी उम्र में यह अवॉर्ड मिलना मेरे लिए यह काफी अहम है। मैं इसके लिए परिवार को धन्यवाद देना चाहूंगा। पावरप्ले में गेदबाजी करना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन जब आप देश के लिए खेल रहे होते हो तो यह एक अवॉर्ड लगता है। मैं हमेशा बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ना चाहता हूं और उस हिसाब से गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। दिनेश भाई ने अच्छा खेला। यह सीरीज मेरे लिए यादगार रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed