फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh nidahas trophy final live scorecard

INDvBAN: कार्तिक ने बांग्लादेश के छक्के छुड़ाकर कराया 'नागिन डांस', टीम इंडिया बनी चैंपियन

Sun, 18 Mar 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh nidahas trophy final live scorecard
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच निदाहास टी-20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारत को 4 विकेट से जीताने में कामयाब रहे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने निर्धारित 20 ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का मारकर जीतने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन

 
कार्तिन ने अंतिम दो ओवरों में 8 बॉल पर 29 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के मुंह से इस जीत को छीन कर अपने नाम करने में कामयाब रहे। उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और शिखर धवन महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए सुरेश रैना अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद राहुल और रोहित के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। शानदार खेल रहे राहुल 24 रन बनाकर रुबेल हुसैन की गेंद पर अपना विकेट थमाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनीष पांडे ने अंतिम ओवर में विजय शंकर के साथ मिलकर अहम पारी जरूर खेली, लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह मिडऑन पर महमुदुल्लाह को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद कार्तिक ने आखिरी के दो ओवरों में वह कर दिखाया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। 


इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सब्बीर रहमान ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे।बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने 15, लिटन दास ने 11 और महमुदुल्लाह ने 21 रन बनाए।

टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इसके आलावा जयदेव उनाडकट ने 2 जबकि वॉशिंगटन सुंदर के नाम एक विकेट रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed