{"_id":"5dd56a718ebc3e5504064063","slug":"india-vs-bangladesh-day-night-test-shami-can-be-deadly-on-any-surface-with-any-ballsays-saha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गेंद के रंग का हमारे पेसरों की फॉर्म पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क, घातक साबित हो सकते हैं शमी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'गेंद के रंग का हमारे पेसरों की फॉर्म पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क, घातक साबित हो सकते हैं शमी'
Thu, 21 Nov 2019 08:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी-साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पहले ऐतिहासिक दिन-रात्रि मैच के लिए ईडन गार्डन पूरी तरह से तैयार है। पूरी तरह से गुलाबी हो चुके ईडन में भारतीय खिलाड़ी गुलाबी गेंद से अपने पहले ही टेस्ट को यादगार बनाने के लिए कोई उत्साहित हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने बुधवार को कप्तान विराट कोहली के साथ नेट पर खूब पसीना बहाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कहा कि रिवर्स स्विंग कराने की अपनी क्षमता के चलते पेसर मोहम्मद शमी किसी भी विकेट पर घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंदौर में पहले टेस्ट में 14 विकेट लिए थे जिसमें शमी ने सात विकेट चटकाए थे। भारत ने यह टेस्ट तीन दिन में ही पारी और 130 रन से जीता था। साहा ने कहा भारतीय तिकड़ी (शमी, इशांत और उमेश) बेहतरीन फॉर्म में हैं और गुलाबी गेंद हमारे लिए परेशानी नहीं है। खासकर शमी, वह किसी भी विकेट पर घातक हो सकते हैं। उनके पास गति है और रिवर्स स्विंग निकालने में सक्षम हैं।
विज्ञापन