फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh 3rd t20i LIVE updates at nagpur

INDvsBAN : चाहर की हैट्रिक, बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने जीती टी-20 सीरीज

Mon, 11 Nov 2019 05:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Nov 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh 3rd t20i LIVE updates at nagpur
टीम इंडिया - फोटो : social media

दीपक चाहर (हैट्रिक के साथ 6 विकेट) व शिवम दूबे (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और श्रेयस अय्यर (62) व केएल राहुल (52) की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने तीसरे व आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 30 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम की यह पहली टी-20 सीरीज जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 144 रन बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी तो रही मगर तीसरे ओवर में बांग्लादेश के दो लगातार विकेट गिर गए। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस ओवर की चौथी गेंद पर लिटन दास (9) को और पांचवीं गेंद पर सौम्य सरकार (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोहम्मद नईम ने मोहम्मद मिथुन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

नागपुर में भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने हैट्रिक लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चाहर ने केवल 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके अलावा चहल ने भी एक विकेट हासिल कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने  50 विकेट पूरे किए।

12.6 ओवर में दीपक चाहर ने मोहम्मद मिथुन (27) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। मिथुन और नईम के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की शानदार साझेदारी हुई। इसके अगले ओवर की अगली गेंद पर शिव दूबे ने मुश्फिकुर रहीम (0) को बोल्ड कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद बांग्लादेश टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक रन मोहम्मद नईम ने बनाए। नईम ने 48 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

बता दें कि इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और एक चौके लगाए। साथ ही दूबे ने बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को आउट कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। चार ओवर में 30 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। 

इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा है। 

टीम इंडिया की पारी

india vs bangladesh 3rd t20i LIVE updates at nagpur
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। वह केवल दो रन बनाकर पवेलियन चौटे गए। शफीउल इस्लाम ने उन्हें बोल्ड कर अपना शिकार बनाया। रोहित के बाद भारत को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में लगा। शफीउल इस्लाम ने धवन को महमूदुल्लाह रियाद के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धवन चार चौके की मदद से 19 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए धवन और केएल राहुल के बीच 32 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद केएल राहुल ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया। मगर 12.1 ओवर में अल अमीन हुसैन ने केएल राहुल को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंदों में सात चौके की मदद से 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.57 का था। तीसरे विकेट के लिए राहुल और अय्यर के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से फेल हो गए। उनका लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। पहले टी-20 मैच में 27 रन बनाने वाले पंत आज के मैच में केवल छह रन बनाकर आउट हो गए।पंत को सौम्य सरकार ने (16.1 ओवर में) क्लीन बोल्ड कर दिया। बता दें कि राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। 

पंत के बाद श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। सौम्य सरकार ने उन्हें इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अय्यर ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 62 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से सौम्य सरकार और सफीउल इस्लाम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अल अमीन हुसैन को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।

टॉस जीतकर बांग्लादेश की गेंदबाजी

india vs bangladesh 3rd t20i LIVE updates at nagpur
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह रियाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। तीसरे और आखिरी मुकाबले में कप्तान रोहित ने क्रुणाल पांड्या की जगह मनीष पांडे को मौका दिया है। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए मोसादेक हुसैन की जगह मोहम्मद मिथुन को शामिल किया है। 

राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में चहल की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को छह विकेट पर 153 रन पर रोक दिया था। वहीं, दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को साल विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

टीमें इस प्रकार हैंः

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत,  शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल। 

बांग्लादेश: लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, आफिफ हुसैन, शफीउल इस्लाम, अल अमीन, मुस्ताफिजूर रहमान ,अमीनुल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed