फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh 2nd t20i match LIVE Updates at rajkot

रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में की बराबरी

Fri, 08 Nov 2019 08:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Nov 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh 2nd t20i match LIVE Updates at rajkot
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा (85) की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया। श्रेयस अय्यर (24) के साथ केएल राहुल आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में बेहतरीन पारी खेलने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा। बता दें कि भारत को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच रविवार को पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के स्कोर को 100 के पार पहुंचा। मगर 10.5 ओवर में भारत को शिखर धवन (31) के रूप में पहला झटका लगा। धवन को अमीनुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। धवन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

इसके कुछ ही देर बाद भारत को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका। 23 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोकने वाले रोहित अपने पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए। उन्हें अमीमुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। रोहित ने 43 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

इससे पहले इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद नईम (36), लिटन दास (29), सौम्या सरकार (30) और कप्तान महमूदुल्लाह ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम को लिटन दास और मोहम्म्द नईम की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने बांग्लादेश के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया, लेकिन आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास रनआउट हो गए। पंत ने शानदार डायरेक्ट थ्रो कर दास को पवेलियन भेजा। लिटन दास ने 21 गेंदों में चार चौके की मदद से 29 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद 10.3 ओवर में बांग्लादेश को मोहम्मद नईम के रूप में दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने नईम को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। नईम ने 31 गेंदों में पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने सौम्या सरकार के साथ 23 रन की साझेदारी की। इसके ठीक बाद चहल ने टीम इंडिया को बड़ी और तीसरी सफलता दिलाई। पिछले मुकाबले में नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेलने वाले मुश्फिकुर रहीम (4) को चहल ने क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

12.6 ओवर में चहल ने बांग्लादेश को एक और झटका दिया। चहल ने सौम्या सरकार को स्टंप आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। सरकार ने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रनों का अहम योगदान दिया। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर खलील ने अफीफ हुसैन (6) को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। हुसैन के रूप में बांग्लादेश को पांचवा झटका लगा।

इसके बाद 19वें ओवर में टीम इंडिया को एक और सफलता मिली। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्लाह (30) को शिवम दूबे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चहल के अलावा खलील, चाहर और वॉशिंगटन सुंदर ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया दबाव में तो जरूर है। रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत के साथ सीरीज बराबर करने पर टिकी हुई हैं।

भारत : 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शिखर धवन, 3 केएल राहुल, 4 श्रेयस अय्यर, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 6 शिवम दूबे, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 वाशिंगटन सुंदर, 9 युजवेंद्र चहल, 10 दीपक चाहर, 11 खलील अहमद।

बांग्लादेश: 1 लिटन दास, 2 सौम्या सरकार, 3 मोहम्मद नईम, 4 मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर) 5 महमूदुल्लाह (कप्तान) 6 मोसादेक हुसैन, 7 अफसीन हुसैन, 8 अमीनुल इस्लाम, 9 मुस्ताफिजुर रहमान, 10 अल-अमीन हुसैन, 11 शफीउल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed