फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia: why Ravindra Jadeja and Ravichandran Ashwin is not selected in team

जानिए आखिर टीम से बाहर क्यों रखे गए जडेजा और अश्विन?

Tue, 12 Sep 2017 11:26 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
India Vs Australia: why Ravindra Jadeja and Ravichandran Ashwin is not selected in team
जडेजा और अश्विन

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को बाहर रखा गया है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई की रोटेशन पॉलिसी के तहत इस दोनों स्पिन जोड़ी को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया था।

विज्ञापन


हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव को भी इसी आधार पर श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों के मैच में शामिल नहीं किया गया था लेकिन रविवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई तब शमी और यादव तो 16 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


अश्विन और जडेजा को टीम से बाहर रखने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि युवा स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन दोनों को और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चहल ने चार वनडे मैचों में पांच विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 4.70 रन प्रति ओवर रहा। जबकि पटेल ने कुल छह विकेट लिए और उनका औसत भी 3.85 रन प्रति ओवर रहा। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।

अश्विन उस टूर्नामेंट के दौरान तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे। उनकी गेंदबाजी औसत भी 5.75 की रही। जडेजा भी 5 मैचों में 5.92 की औसत से रन चुकाए और 4 विकेट ही ले पाए। और तो और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। दोनों ने 18 ओवरों में 137 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।


गौरतलब है कि अश्विन इन दिनों इंग्लैंड में वॉर्सेस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। अश्विन ने अपना पिछला एकदिवसीय मुकाबला वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 28/3 का प्रदर्शन किया था। इस मैच में भारत ने 93 रन से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed