फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Virat Kohli CK Nayudu XI beat KL Rahul Ranjitsinhji XI by 5 wickets in practice match

वन-डे सीरीज से पहले आमने-सामने हुए कप्तान कोहली और केएल राहुल, विराट का दिखा दम

Mon, 23 Nov 2020 12:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Virat Kohli CK Nayudu XI beat KL Rahul Ranjitsinhji XI by 5 wickets in practice match
- फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया दो धड़ों में बंट गई। कप्तान कोहली ने अपनी टीम बनाई तो रोहित की गैरमौजूदगी में उपकप्तानी संभाल रहे केएल राहुल ने भी अपने खिलाड़ी चुन लिए। मकसद था 27 नवंबर को खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय की तैयारी। सिडनी में रविवार को खेले गए इस अभ्यास मैच में टीम को सीके नायडू XI और रणजीतसिंहजी XI में बांट दिया गया था।

विज्ञापन

India vs Australia: Virat Kohli CK Nayudu XI beat KL Rahul Ranjitsinhji XI by 5 wickets in practice match
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम

बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से इस ट्रेनिंग मैच की कई तस्वीरें शेयर की है। मुकाबले के शुरुआती हिस्से में बारिश ने खलल डाला। फिर बादल हटते ही मैच दोबारा शुरु हुआ। रणजीतसिंहजी XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 235 रन बनाए। कप्तान राहुल ने 66 गेंद में 83 रन बनाए। पारी की शुरुआत शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Australia: Virat Kohli CK Nayudu XI beat KL Rahul Ranjitsinhji XI by 5 wickets in practice match
पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

जवाब में कोहली की नायडू XI ने 26 गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैदान मार लिया। युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। विराट कोहली ने 58 गेंदों में 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए कंगारुओं को चेतावनी दे डाली। बताते चलें कि दौरे में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन-डे, इतने ही टी-20 और फिर चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed