{"_id":"66fd7a1e1ce5969b3509c6cb","slug":"india-vs-australia-under-19-unofficial-test-result-and-match-scorecard-in-hindi-news-and-updates-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unofficial Test: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, निखिल कुमार का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Unofficial Test: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, निखिल कुमार का अर्धशतक
Wed, 02 Oct 2024 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:22 PM IST
सार
प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को समर्थ नगराज (34 गेंद में 19 रन ) का साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए मैच जिताने वाली 47 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम
- फोटो : X
विस्तार
भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने में सफल रही और निखिल कुमार के नाबाद अर्धशतक की मदद से पहले अनाधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को दो विकेट से हराया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे निखिल ने 71 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने आखिरी घंटे में जीत दर्ज की। इससे पहले लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 214 रन ही बना सका।
ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था। जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका जल्दी ही लगा जब पहली पारी में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए। ऑफ स्पिनर थॉमस ब्राउन को नई गेंद सौंपने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला सही साबित हुआ जिन्होंने सूर्यवंशी को विकेट के पीछे साइमन ब्राउन के हाथों लपकवाया। इसके बाद एडेन ओ कोनोर ने विहान मल्होत्रा का रिटर्न कैच लपका। भारत का स्कोर इस समय दो विकेट पर 25 रन था।
निखिल-नगराज ने की शानदार साझेदारी
नित्य पंड्या (86 गेंद में 51) और केपी कार्तिकेय (52 गेंद में 36) ने इसके बाद 71 रन की साझेदारी की। दोनों को हालांकि लेग स्पिनर विश्व रामकुमार ने पवेलियन भेजा जब भारत का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था। कोनोर ने इसके बाद सोहम पटवर्धन को भी रवाना कर दिया। पांच विकेट गिरने के बाद कुमार और विकेटकीपर अभिमन्यु कुंडू (52 गेंद में 23 रन) ने स्कोर 150 के पार पहुंचाया। कोनोर ने कुंडू को विकेट के पीछे लपकवाया जबकि रामकुमार ने इनान को बोल्ड कर दिया। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को समर्थ नगराज (34 गेंद में 19 रन ) का साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए मैच जिताने वाली 47 रन की साझेदारी की।