फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia Third Test Live From Ranchi Day 1

IndVsAus: स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

Thu, 16 Mar 2017 09:46 PM IST
amarujala.com- Created by: पवन नाहर
amarujala.com- Created by: पवन नाहर Updated Thu, 16 Mar 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
India Vs Australia Third Test Live From Ranchi Day 1
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन चाय के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने 2 छक्कों और चार चौक्कों की मदद से यह शतक पूरा किया।
विज्ञापन


स्मिथ (109) के साथ ग्लेन मैक्सवेल (74) क्रीज पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 279 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वॉर्नर और रेनशॉ की जो़ड़ी ने तेजी से 50 रन जोड़े, मगर वॉर्नर 19 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। इसके बाद उमेश यादव ने खतरनाक रेनशॉ को 44 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके रिव्यू में बाद शॉन मार्श (2 रन) अश्विन का शिकार बने। भारत के लिए उमेश ने 2, जबकि अश्विन और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


SCORECARD

ऑस्ट्रेलिया ने 2 और भारत ने 1 बदलाव किया है। मुकुंद की जगह विजय की वापसी हुई है। 1-1 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज के लिहाज से यह टेस्ट बेहद अहम हो जाएगा, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज नहीं हार सकती। चौथा टेस्ट हार भी जाने पर सीरीज ड्रॉ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब रांची में कोई टेस्ट खेला जाएगा। इसके साथ रांची देश का 26वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। इससे पहले इसी सीरीज में पुणे ने भी अपने पहले टेस्ट की मेजबानी की, जिसमें भारत को 333 रनों की करारी हार मिली। गौरतलब है कि इस इसी घरेलु सत्र में इंदौर, पुणे और रांची ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और धर्मशाला भी अपना टेस्ट डेब्यू करने वाला है। सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed