फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia third odi match preview at ranchi

रांची के रण में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे आज

Fri, 08 Mar 2019 02:24 AM IST
Avdhesh Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
india vs australia third odi match preview at ranchi
team india

मुकाबला पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में हो रहा है। भारत अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शुक्रवार को यहां तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। 

विज्ञापन


रांची के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी धोनी के लिए 3-0 की बढ़त बेहतरीन तोहफा होगा जो भारत के लिए अपने घरेलू मैदान पर संभवत: अंतिम मैच खेलेंगे। मौजूदा सीरीज के प्रत्येक मैच में धोनी की काफी हौसलाअफजाई हो रही है क्योंकि प्रशंसकों को पता है कि उन्हें संभवत: इस मैदान पर धोनी को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

 
भारत ने पहले दो वनडे मैचों में क्रमश: छह विकेट और आठ रन से जीत दर्ज की। ये जीत भले ही आसान नहीं रही हो लेकिन दबाव में करीबी मैच जीतने से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। दोनों ही मैचों में भारत की गेंदबाजी बेहतरीन रही और ऑस्ट्रेलिया की टीम 250 रन के स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली ने दूसरे वनडे में जामथा की धीमी पिच पर शतक जड़कर अपना कौशल दिखाया लेकिन अन्य बल्लेबाज अब तक उम्मीद केमुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उप कप्तान रोहित शर्मा पहले मैच में लय में नजर आ रहे थे लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। केदार जाधव और धोनी ने पहले वनडे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन दूसरे वनडे में ये दोनों ही बुरी तरह विफल रहे।

रायडू की जगह आ सकते हैं राहुल 

शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि शिखर धवन की खराब फॉर्म के कारण भारत की शुरुआत पर असर पड़ रहा है। धवन पिछले 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ दो अर्द्धशतक जड़ पाए हैं लेकिन इसकी संभावना कम ही है कि भारत पहले दो मैच जीतने वाली टीम में कोई बदलाव करेगा। फॉर्म में वापसी करने वाले लोकेश राहुल को अपने मौके के लिए भारत के सीरीज जीतने का इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें तीसरे नंबर पर भी आजमा सकता है।

रायडू की जगह आ सकते हैं राहुल 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में 90 रन की सिर्फ एक अच्छी पारी खेलने वाले अंबाती रायडू के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और उनकी जगह राहुल को मौका दिया जा सकता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रायडू को क्रीज पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मुख्य समस्या स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहना है। अगर धवन को टीम में बरकरार रखा जाता है तो राहुल को तीन मैच खिलाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका यह है कि वह तीसरे नंबर पर उतरें जबकि कप्तान कोहली रायडू की जगह चौथे नंबर पर बल्ल्ेबाजी करें। 

विजय शंकर ने जगाई नई उम्मीदें 
भारत की गेंदबाजी को लेकर कोई समस्या नजर नहीं आती। टीम के गेंदबाज इकाई केरूप में प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। इस मैच में तो भुवनेश्वर भी वापसी कर रहे हैं। दूसरे मैच का सबसे सकारात्मक पक्ष जाधव और विजय शंकर का मिलकर पांचवें गेंदबाज की भूमिका सफलतापूर्वक निभाना रहा। विजय शंकर ने अंतिम ओवर में दो विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाई जिससे कप्तान के अंदर भी भरोसा आया होगा कि अगर हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाते हैं तो वह तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर पर निर्भर रह सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारतः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और ऋ षभ पंत।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोम्ब, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, जाय रिचर्डसन, एडम जंपा, एंड्रयू टाई, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स केरी, नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडोर्फ।

03 : मैचों में ऑस्ट्रेलियाई दौरे में फिंच को हर बार भुवनेश्वर ने ही किया था आउट 
07: बार पचास से ज्यादा की पारी खेली है स्टोइनिस ने और हर बार ऑस्ट्रेलिया को हार ही मिली है 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed