फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia mohali test second day australia scramble to 273/7

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत नई पर अंजाम पुराना

Sat, 16 Mar 2013 12:46 AM IST
हेमंत रस्तोगी/मोहाली
हेमंत रस्तोगी/मोहाली Updated Sat, 16 Mar 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
india vs australia mohali test second day australia scramble to 273/7

यह लगातार तीसरा मौका था जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की किस्मत टॉस के मामले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भारी पड़ी। लगा टीम में मचे तूफान के बाद यह टॉस मेहमानों के लिए नई शुरुआत लाएगा।

विज्ञापन


डेविड वार्नर और एड कोवन ने दिखाया भी वह इस बार कुछ कर गुजरेंगे। लंच तक सब ठीक था। लेकिन वार्नर क्या आउट हुए, कंगारुओं के सामने वही पुराना अंजाम था। दूसरे दिन स्टंप्स तक क्लार्क के रणबांकुरों ने सात विकेट पर 273 रन का स्कोर जरूर खड़ा कर लिया है लेकिन सच्चाई यह है कि उसके ये सातों विकेट 144 रन के अंतराल में निकले हैं।
विज्ञापन


अगर तीन कैच एड कोवन और एक कैच डेविड वार्नर का नहीं छूटा होता तो ऑस्ट्रेलिया की हालत और भी पतली हो सकती थी। कप्तान धोनी ने सुबह टॉस हारने के बाद इसे ‘गुड टॉस टू लूज’ बताया। उनका इशारा बीते दिन हुई बरसात के बाद विकेट में घुसी नमी की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर के पहले ओवर में हुई दो अपीलों को छोड़ दें तो लंच के ढाई घंटे के सत्र में इशांत और भुवनेश्वर को विकेट से मदद नहीं मिली। वार्नर और कोवन ने लंच तक 36 ओवरों में 109 रन जोड़े। लंच के बाद भी ये दोनों मजबूती से बढ़ रहे थे लेकिन, पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़ने के बाद वार्नर जडेजा को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में गेंद उछाल बैठे, जिसे धोनी ने लपक लिया। उन्होंने 71 रन बनाए।

कमाल तो इसके बाद हुआ। सीरीज में पहली बार अपने को प्रमोट करने वाले कप्तान क्लार्क अगली ही गेंद पर जडेजा के एक और मैजिक के शिकार हो गए। उन्होंने पहली ही गेंद को आगे निकलकर दबाने की कोशिश की लेकिन गेंद टर्न के साथ उछलते हुए धोनी के दस्तानों में थी। उन्होंने स्टंपिंग करने में कोई गलती नहीं की।

फिल ह्यूज फिर टीम पर बोझ साबित हुए। ओझा की गेंद पर उन्हें धोनी ने लपका। कोहली से मिले दो जीवनदान के बाद कोवन अब तक डटे थे। 85 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उन्हें सिली प्वाइंट पर इस बार पुजारा ने टपकाया। लेकिन एक रन और जोड़कर अश्विन ने उन्हें स्लिप में कोहली से लपकवाया।

स्टीवन स्मिथ अपने कहे के मुताबिक वाकई में नए अवतार में नजर आए। उन्होंने स्पिन को अच्छे ढंग से खेलने की बात कही थी। ओझा को कई मौकों पर आगे निकलकर उड़ाया। वह 131 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर डटे हैं।

इस बीच 90 ओवर पुरानी हो चुकी गेंद से इशांत शर्मा ने जबरदस्त रिवर्स स्विंग कराई। उन्होंने तीन गेंदों में ब्रैड हैडिन को 21 और मोएसिस हेनरिक्स को शून्य पर बोल्ड किया। स्मिथ का साथ मिचेल स्टार्क 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन बनाकर दे रहे हैं।

धोनी के 50 शिकार, इशांत के 50 टेस्ट
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यहां फिलिप ह्यूज का कैच लेते ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 50वां शिकार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 कैच और दस स्टंप आउट किए हैं।

इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ भी 50 शिकार कर चुके हैं। धोनी ने अब तक टेस्ट में कुल 241 शिकार किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने सात टीमों के खिलाफ 50 या उससे अधिक शिकार किए हैं।  

इस बीच भारतीय मीडियम पेसर इशांत शर्मा 50 या इससे अधिक टेस्ट खेलने वाले भारत के 27वें खिलाड़ी बने। इशांत ने अब तक 138 टेस्ट विकेट लिए हैं। इतने ही टेस्ट में कपिल के नाम 200 विकेट दर्ज थे जबकि जवागल श्रीनाथ के 185 और जहीर खान के 160 विकेट थे।

क्लार्क को अपना शिकार बनाकर खुश हैं जडेजा
इस सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पांच पारियां खेली हैं। इनमें से चार बार वह रविंद्र जडेजा के शिकार बने हैं। ठीक वैसे ही जब भारत में खेली गई पिछली सीरीज में हरभजन सिंह ने रिकी पोटिंग को अपना शिकार बनाया था।


जडेजा क्लार्क को शिकार बनाकर खुश हैं। वह कहते हैं कि ऐसा हो तो रहा है लेकिन ऐसा नहीं कि वह सिर्फ क्लार्क को ही आउट करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि क्लार्क को अच्छी गेंदें डालें। वह ऐसे बल्लेबाज हैं अगर वह खड़े हो गए तो बड़ा स्कोर बनाकर मुश्किल में डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed