{"_id":"5c2cc653bdec2256d22f81df","slug":"india-vs-australia-india-wary-of-sydney-test-as-numbers-are-not-favourable","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: सिडनी में टीम इंडिया का बढ़ेगा सिरदर्द, ये आंकड़ें कोहली को डरा देंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: सिडनी में टीम इंडिया का बढ़ेगा सिरदर्द, ये आंकड़ें कोहली को डरा देंगे
Wed, 02 Jan 2019 07:40 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
कोहली-रहाणे
टीम इंडिया के पास सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का शानदार मौका है। भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण अच्छी लय में नजर आ रहा है। बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज बराबर करने का दबाव है और सिडनी टेस्ट के लिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारना चाहेंगे। हालांकि, कोहली ब्रिगेड के लिए हर चीज आसान नहीं होने वाली है।
विज्ञापन
मिडिल और लॉअर ऑर्डर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। अगर पुजारा और कोहली रन बनाने में कामयाब नहीं होते तो टीम इंडिया मुसीबतों से घिरी हुई नजर आती है। टीम इंडिया के लॉअर मिडिल ऑर्डर (पांचवें से आठवें क्रम तक) की औसत 2018 में सबसे खराब रही है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की औसत 2018 में 23.47 की रही जो 2011 (21.88) के बाद सबसे खराब है। साथ ही साथ टीम इंडिया का लॉअर मिडिल ऑर्डर (पांचवें से आठवें क्रम तक) विदेश में फ्लॉप रहा और 2018 में उसने कुल 9 डक दर्ज किए। यह साल के संयुक्त रूप से दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।
टीम इंडिया का यह गिरता ग्राफ चिंता का विषय जरूर है। मगर इस कारण को जानना भी जरूरी है कि आखिर क्यों इन क्रमों पर प्रदर्शन गिरता जा रहा है।
दरअसल, भारतीय टीम ने पांचवें से आठवें क्रम तक सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आजमाया है। टीम इंडिया ने 14 खिलाड़ियों को इन क्रमों पर आजमाया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका काबिज है, जिसने 11 खिलाड़ियों को आजमाया।